Amelia Kerr, WPL 2026 Auction: न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर पर मुंबई इंडियंस ने बड़ी बोली लगाते हुए उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया है। मुंबई ने 3 करोड़ रुपये खर्च कर एक बार फिर अमेलिया को अपना हिस्सा बनाया।
Amelia Kerr: न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात, करोड़ों में अमेलिया केर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा
Amelia Kerr, WPL 2026 Auction: न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर पर मुंबई इंडियंस ने बड़ी बोली लगाते हुए उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया है। मुंबई ने 3 करोड़ रुपये खर्च कर एक बार फिर अमेलिया को अपना हिस्सा बनाया। बता दें कि अमेलिया इससे पहले भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुकी हैं।
बता दें कि न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर 2024-25 सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थीं। अब एक बार फिर वह मुंबई के खेमे में आ गई हैं। न्यूजीलैंड के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने वाली 25 वर्षीय अमेलिया केर ने लगातार अपने प्रदर्शन से सभी को खुश किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह इस सीजन मुंबई के लिए कैसा प्रदर्शन करती हैं।

यूपी वॉरियर्स ने की थी बोली की शुरुआत (Amelia Kerr)
अमेलिया केर 50 लाख रुपये की बेस प्राइज के साथ ऑक्शन में उतरी थी। सबसे पहले यूपी वॉरियर्स की तरफ से न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर पर बोली लगाई थी। इसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम मैदान में आई। यूपी और मुंबई के बीच कुछ देर जंग देखने को मिली। लेकिन, अंतत: मुंबई इंडियंस की जीत हुई।
🚨 आली रे 🚨
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 27, 2025
Amelia Kerr | 🇳🇿
₹3 Crore#TATAWPLAuction #MumbaiIndians pic.twitter.com/Lv9fNmJkuk
अमेलिया केर का महिला आईपीएल करियर (Amelia Kerr)
अमेलिया केर ने अब तक अपने महिला आईपीएल करियर में कुल 29 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 24 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 437 रन बनाए, जिसमें हाई स्कोर 45* रनों का रहा। इसके अलावा 29 पारियों में गेंदबाजी करते हुए अमेलिया ने 40 विकेट अपने खाते में डाले।
अमेलिया केर का अंतर्राष्ट्रीय करियर
गौरतलब है कि अमेलिया केर ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 84 वनडे और 88 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। वनडे में उन्होंने 2304 रन बनाए और 106 विकेट चटकाए। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 1453 रन स्कोर किए और 95 विकेट लिए।
Read more: WPL 2026 की तारीख और वेन्यू का हुआ ऐलान, कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला? सब कुछ जानें यहां