Sophie Devine, WPL 2026: रिटायर खिलाड़ी पर लगी 2 करोड़ की बोली, गुजरात जायंट्स ने खेला बड़ा दांव; एलिसा हीली अनसोल्ड

Sophie Devine, WPL 2026 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के लिए रहे मिनी ऑक्शन में पहली बोली न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन पर लगी। न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये भारी कीमत में खरीदा।

iconPublished: 27 Nov 2025, 03:48 PM
iconUpdated: 27 Nov 2025, 11:34 PM

Sophie Devine, WPL 2026 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के लिए हो रहे मिनी ऑक्शन में पहली बोली न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन पर लगी। न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये की भारी कीमत में खरीदा। गौर करने वाली बात यह है कि सोफी डिवाइन संन्यान ले चुकी खिलाड़ी हैं।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली अनसोल्ड रहीं। ऑक्शन में सबसे पहला नाम एलिसा हीली का आया था, लेकिन उनमें किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। एलिसा की बेस प्राइज 50 लाख रुपये था। सोफी डिवाइन भी 50 लाख के बेस प्राइज के साथ मैदान पर उतरी थीं, लेकिन उन पर बोली 2 करोड़ तक पहुंची।

Sophie Devine

एलिसा हीली के अनसोल्ड होने से फैंस हैरान (Sophie Devine)

एलिसा हीली के अनसोल्ड होने से फैंस हैरान रह गए। दो सीजन तक यूपी वॉरियर्स का हिस्सा रहने वाली एलिसा ऑस्ट्रेलिया के लिए सफल कप्तान रहीं। ये हो सकता है कि उम्र के लिहाज से हीली को किसी ने ना खरीदा हो। उनकी मौजूदा उम्र 35 साल है।

रिटायर सोफी डिवाइन पर लगी बोली (Sophie Devine)

बता दें कि सोफी डिवाइन ने 2025 वनडे वर्ल्ड कप के बाद वनडे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना जारी रखा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी सीजन में उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा।

सोफी डिवाइन का महिला आईपीएल करियर (Sophie Devine)

अब तक सोफी डिवाइन ने अपने महिला आईपीएल करियर में 17 मुकाबले खेल चुके हैं। इन मैचों की 17 पारियों में उन्होंने 428 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.48 का रहा। वहीं सोफी के बल्ले से 3 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 96* रनों का रहा।

सोफी डिवाइन का अंतर्राष्ट्रीय करियर

न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाली सोफी डिवाइन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 10 टेस्ट, 123 वनडे और 162 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। टेस्ट में उन्होंने 489 रन बना लिए हैं। इसके अलावा वनडे में 3563 रन बनाए। बाकी टी20 इंटरनेशनल में 3054 रन बनाए हैं।

Read more: 'रोहित-कोहली ने...' शर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, एशिया कप-चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी सुनाई खरी-खोटी

WPL 2026 Auction: स्टार्क की पत्नी पहले राउंड में अनसोल्ड, अमेलिया केर हुईं मालामाल, टॉप 5 विदेशी खिलाड़ियों को किसने और कितने में खरीदा?

Phoebe Litchfield, WPL 2026: ऑस्ट्रेलिया की 22 वर्षीय बल्लेबाज पर हुई पैसों की बरसात, यूपी ने करोड़ों में खरीदा