Phoebe Litchfield, WPL 2026: ऑस्ट्रेलिया युवा बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड (Phoebe Litchfield) को यूपी वॉरियर्स ने करोड़ों की कीमत में खरीदा।
Phoebe Litchfield, WPL 2026: ऑस्ट्रेलिया की 22 वर्षीय बल्लेबाज पर हुई पैसों की बरसात, यूपी ने करोड़ों में खरीदा
Phoebe Litchfield, WPL 2026: ऑस्ट्रेलिया युवा बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड (Phoebe Litchfield) को यूपी वॉरियर्स ने करोड़ों की कीमत में खरीदा। 2 सीजन गुजरात जायंट्स के लिए खेलने वाली 22 वर्षीय लिचफील्ड को महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के ऑक्शन में यूपी ने 1.20 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा।
2023-24 सीजन में गुजरात जायंट्स के जरिए टूर्नामेंट में डेब्यू करने वाली फीबी लिचफील्ड को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। 2024-25 सीजन में गुजरात के लिए खेलते हुए उन्होंने 135.82 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह आगामी सीजन में यूपी के लिए कैसा खेलती हैं।
फीबी लिचफील्ड की खासियत (Phoebe Litchfield)
फीबी लिचफील्ड टॉप-4 में कही भी खेलने की काबीलियत रखती हैं। वह हंड्रेड 2025 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रही थीं। इसके अलावा वह फील्डिंग में काफी तेज हैं।
Phoebe Litchfield will don the @UPWarriorz jersey for INR 1.2 Crore! 💛💜#TATAWPL | #TATAWPLAuction
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) November 27, 2025
फीबी लिचफील्ड का महिला आईपीएल करियर (Phoebe Litchfield)
अब तक फीबी लिचफील्ड ने महिला आईपीएल यानी डब्ल्यूपीएल में कुल 14 मैच खेल लिए हैं। इन मैचों की 14 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 114.36 के स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए, जिसमें हाई स्कोर 35 रनों का रहा।

फीबी लिचफील्ड का अंतर्राष्ट्रीय करियर
गौरतलब है कि फीबी लिचफील्ड ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 4 टेस्ट, 36 वनडे और 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं।
टेस्ट की 6 पारियों में उन्होंने 136 रन बना लिए हैं। इसके अलावा वनडे की 35 पारियों में फीबी के बल्ले से 1287 रन निकल चुके हैं, जिसमें 3 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं। बाकी टी20 इंटरनेशनल की 22 पारियों में उन्होंने 440 रन स्कोर किए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए।