Team India Scenario for WTC Final: साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज हारने के बाद करोड़ों भारतीय फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या भारत अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) के फाइनल में पहुंच सकता है या नहीं?
सावधान टीम इंडिया! अगर की ये बड़ी गलती तो टूट सकता है WTC Final का सपना, फाइनल पहुंचने का रास्ता आसान नहीं; समझें पूरा समीकरण
Table of Contents
Team India Scenario for WTC Final: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का समापन हो गया है। साउथ अफ्रीका ने 2-0 से भारत को हराया और 25 साल बाद कोई सीरीज जीती।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज हारने के बाद करोड़ों भारतीय फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या भारत अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) के फाइनल में पहुंच सकता है या नहीं?
भारत का WTC Final का सपना हो सकता है चकनाचूर
टीम इंडिया ने लगातार दो बार WTC के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन खिताब जीतने का सपना अभी भी अधूरा है।भारतीय टीम ने मौजूदा WTC साइकिल में 9 मैच खेले हैं और मात्र 4 में उनकी जीत हुई है। भारत चार मैच हार चुकी है और उनका जीत प्रतिशत 48.15% का है। WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में वो पांचवें पायदान पर हैं और टॉप 2 टीमों को फाइनल खेलने का मौका मिलता है। मौजूदा साइकिल में भारतीय टीम के 9 मैच बचे हुए हैं और उनके लिए फाइनल खेलने का सपना टूटता हुआ नजर आ रहा है।
INDIA SLIPS TO NO.5 ON THE WTC POINTS TABLE. pic.twitter.com/llLeTuyvUq
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 26, 2025
टीम इंडिया की खस्ता हालत
दरअसल, भारत ने अभी तक WTC 2025-27 में 9 मैच खेले, जिनमें से 4 मैच में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मैच ड्रॉ रहा। हर जीत पर 12 अंक मिलते हैं, लेकिन भारत सिर्फ 108 में से 52 ही अंक हासिल कर पाया है। इसी वजह से भारत 5वें स्थान पर लुढ़क गया है।
WTC Final में पहुंचने का समीकरण
अब भारत को इस WTC चक्र में कुल 18 टेस्ट खेलने हैं, जिसमें 9 हो चुके हैं और 9 मैच अभी बाकी हैं। भारत को WTC फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को इन 9 में से 7 मैच जीतने होंगे। अगर भारत 3 से ज्यादा मैच हारता है, तो फाइनल की उम्मीद लगभग खत्म हो जाएगी। वहीं, कुछ ड्रॉ मैच भी रहे तो भारत को इससे फायदा मिल सकता है।
भारत अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) के फाइनल की रेस में शामिल है, लेकिन गुवाहाटी में मिली करारी हार ने टीम की राह बेहद मुश्किल बना दी है। अब अगर भारत एक और सीरीज हारता है, तो भले ही अंत में घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करें, लेकिन 2027 WTC फाइनल का टिकट पाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।
किस-किस टीम के खिलाफ खेलनी है टेस्ट सीरीज?
भारत के पास अब 3 टेस्ट सीरीज बाकी हैं, जो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट (2027, भारत में), न्यूजीलैंड में 2 टेस्ट, श्रीलंका में 2 टेस्ट है। इनमें से 6–7 मैच जीतना भारत के लिए जरूरी होगा। अगर टीम फिर नाकाम रही, तो WTC फाइनल की राह बंद हो जाएगी।
Read More: IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में घनघोर बेइज्जती! टीम इंडिया की सबसे शर्मनाक हार के ये 5 विलेन
‘गौतम गंभीर मेरे रिश्तेदार…’ हार के बाद आर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा