Jemimah Rodrigues: दोस्ती हो तो ऐसी... स्मृति मंधाना को सपोर्ट करने के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने छोड़ दी ऑस्ट्रेलिया की लीग

Jemimah Rodrigues: जेमिमा रोड्रिग्स ने महिला बिग बैश लीग के आगे अपनी दोस्त स्मृति मंधाना को रखा। उन्होंने टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले ना खेलने का फैसला किया।

iconPublished: 27 Nov 2025, 03:24 PM
iconUpdated: 27 Nov 2025, 11:34 PM

Jemimah Rodrigues WBBL 2025: टीम इंडिया की स्टार जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने अपनी दोस्त और टीममेट स्मृति मंधाना को सपोर्ट करने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए ऑस्ट्रेलिया की लीग को छोड़ने का फैसला किया। बता दें कि स्टार भारतीय बल्लेबाज मंधाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं, जो बीते रविवार (23 नवंबर) को होनी थी, लेकिन पोस्टपोन हो गई।

बता दें कि जेमिमा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही महिला बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट के लिए खेल रही हैं। अब जेमिमा टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस नहीं लौटेंगी। टीम की तरफ से एक रिलीज जारी करते हुए इस बारे में जानकारी साझा की गई।

ब्रिस्बेन हीट की रिलीज (Jemimah Rodrigues)

टीम की रिलीज में कहा गया, "रोड्रिग्स अपनी टीममेट को सपोर्ट करने के लिए भारत में ही रहेंगी और हीट इस बात पर राजी हो गई है कि वह सीजन के आखिरी लीग मैच के लिए वापस नहीं आएंगी।"

टीम के CEO का बयान (Jemimah Rodrigues)

टीम के CEO स्वेन्सन ने कहा, "जाहिर है, जेमी के लिए यह मुश्किल वक्त रहा है, इसलिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह डब्ल्यूबीबीएल में आगे भाग नहीं ले पाएंगी, फिर भी हम भारत में रहने के उनके अनुरोध पर सहमत होने के लिए तैयार थे। हीट क्लब जाहिर तौर पर उन्हें और स्मृति मंधाना के परिवार को फ्यूचर के लिए शुभकामनाएं देता है।"

Smriti Mandhana and Palash Muchhal Wedding

मंधाना की शादी पोस्टपोन

गौरतलब है कि पिता की तबीयत होने का कारण स्मृति की शादी पोस्टपोन हो गई थी। इसके बाद उनके होने वाले पति पलाश मुच्छल की तबीयत खराब होने की खबर आई थी। फिर शादी को होल्ड होने की खबर सामने आई। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि अब दोनों की शादी कब होगी। शादी टलने के बाद यह खबर भी आई थी कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया।

Read more: कौन है मल्लिका सागर? आईपीएल के बाद अब WPL 2026 ऑक्शन की करेगी मेजबानी, जानें नेटवर्थ

Ruturaj Gaikwad: शुभमन, कोहली और रैना को पीछे छोड़ ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, बनाया नया रिकॉर्ड

Smriti Mandhana-Palash Muchhal मामले में हुई चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड की एंट्री, इशारों-इशारों में उड़ाई पलाश की धज्जियां