Ruturaj Gaikwad: ऋतुराज गायकवाड़ ने टी20 फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड बनाया और शुभमन गिल, विराट कोहली व सुरेश रैना जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
Ruturaj Gaikwad: शुभमन, कोहली और रैना को पीछे छोड़ ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, बनाया नया रिकॉर्ड
Ruturaj Gaikwad broke Gill, Kohli and Raina record: टी20 क्रिकेट में लगातार अपने प्रदर्शन से पहचान बना रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने बुधवार को एक और बड़ा मील का पत्थर छू लिया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ मुकाबले के दौरान उन्होंने टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया। युवा बल्लेबाज ने यह खास उपलब्धि अपनी 145वीं पारी में हासिल की और भारत के कई बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
28 वर्षीय ऋतुराज (Ruturaj Gaikwad) की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह भारत की टी20 टीम के सबसे भरोसेमंद और स्थिर बल्लेबाजों में से एक बन चुके हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ केएल राहुल ने हासिल की थी, जिन्होंने 144 पारियों में 5000 रन बनाए थे। वहीं गायकवाड़ अब शुभमन गिल, विराट कोहली और सुरेश रैना जैसे बड़े नामों से आगे निकल चुके हैं।
सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले भारतीयों में दूसरे नंबर पर पहुंचे Ruturaj Gaikwad
टी20 फॉर्मेट में भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो सबसे कम पारियों में 5000 रन पूरा करने की सूची में अब ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में पहले नंबर पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 143 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। गायकवाड़ ने 145 पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम किया और तीसरे नंबर पर शुभमन गिल पीछे रह गए, जिन्होंने 154 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था।

इसके बाद विराट कोहली (167 पारियां) और सुरेश रैना (173 पारियां) का नंबर आता है। इतना बड़ा रिकॉर्ड हासिल करते हुए ऋतुराज ने यह साफ संदेश दे दिया है कि वह भारतीय टी20 सर्किट में अब एक स्थापित पावरहाउस हैं।
गेल के विश्व रिकॉर्ड के सबसे करीब भारतीयों में ऋतुराज
दुनियाभर की बात करें तो टी20 में सबसे तेजी से 5000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने मात्र 132 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। टी20 क्रिकेट में ‘यूनिवर्स बॉस’ कहलाने वाले गेल ने अपने करियर में 14562 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 88 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि ऋतुराज (Ruturaj Gaikwad) अभी इस सूची में काफी पीछे हैं, लेकिन जिस तेजी से वह रन बना रहे हैं, उसे देखते हुए यह साफ है कि आने वाले वर्षों में वह कई और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
ऋतुराज का टी20 करियर: आंकड़े गवाही देते हैं क्लास की
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने अब तक 151 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें 145 पारियों में उन्होंने 39.07 की औसत से 5002 रन बना लिए हैं। उनके नाम 6 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज हैं जो किसी भी आधुनिक टी20 बल्लेबाज के लिए बेहद प्रभावशाली आंकड़े हैं।