RJ Mahvash: सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल के चैट वायरल हो चुके हैं। स्मृति ने बेवफाई का पता लगने पर अपने म्यूजिक कम्पोजर बॉयफ्रेंड से शादी तोड़ दी। वैसे तो सच्चाई कोई नहीं जानता, लेकिन अब इस पूरे विवाद में युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महावश की एंट्री हो चुकी है।
Smriti Mandhana-Palash Muchhal मामले में हुई चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड की एंट्री, इशारों-इशारों में उड़ाई पलाश की धज्जियां
Table of Contents
Smriti Mandhana-Palash Muchhal: भारत की स्टार क्रिकेट स्मृति मंधाना ने 23 नवंबर को अपनी शादी वाले दिन ही शादी टाल दी। स्मृति के पिता को उनकी शादी वाले दिन ही हार्ट अटैक आ गया था। जिसके कारण इस वेडिंग को पोस्टपोन करना पड़ा। स्मृति मंधाना ने जब अपनी शादी टालने का फैसला किया था तब किसी को अंदाजा तक नहीं था कि अंदर क्या खिचड़ी पक रही है।
सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल के चैट वायरल हो चुके हैं। स्मृति ने बेवफाई का पता लगने पर अपने म्यूजिक कम्पोजर बॉयफ्रेंड से शादी तोड़ दी। वैसे तो सच्चाई कोई नहीं जानता, लेकिन अब इस पूरे विवाद में युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महावश (RJ Mahvash) की एंट्री हो चुकी है।
RJ Mahvash ने पलाश मुच्छल पर कसा तंज
भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महावश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने चुटीले अंदाज में ही सही पर पूरे मर्द समाज को कटघरे में खड़ा कर दिया है। महावश का कहना है कि अगर मेरा वाला किसी लड़की को मैसेज करता है तो उसके स्क्रीनशॉट वायरल कर दूंगी।

RJ Mahvash ने वीडियो में क्या कहा?
वीडियो में महावश (RJ Mahvash) ने कहा है, "मर्द न बड़ी प्यारी चीज होते हैं। जब पूछो तब सिंगल ही होते हैं। देखों भाई मुझे सच और झूठ नहीं पता पर मेरी शादी के वक्त न मैं अपना दूल्हा कर रही हूं इंटरनेट पर एक हफ्ते पहले लॉन्च। और मेरा वाला जिसके भी DM में सुहागरात मना रहा होगा न, गर्ल्स प्लीज बस आकर मुझे बता देना और ये मत सोचना कि अब तो शादी हो रही है ये कैसे ढूंढेगी। उस पर ट्रस्ट करती होगी। नहीं! मैं दुनिया में किसी पर ट्रस्ट नहीं करती। अब मैं किसी के लिए ये नहीं कह पाती कि ये बंदा तो किसी के लिए कर ही नहीं सकता। कोई भी कुछ भी कर सकता है। तुम उसके स्क्रीन शॉट पब्लिक कर देना वरना मुझे पर्सनल में भेज देना, मैं पब्लिक कर दूंगी और हो सकता है मैं पब्लिक भी न करूं, मैं बस सुकून से निकलकर जाना चाहती हूं। बचाओ दोस्त!"
View this post on Instagram
क्या है पूरा मामला?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल की 23 नवंबर को शादी होनी थी लेकिन खबर आई कि स्मृति के पिता के अस्पताल में भर्ती होने के कारण शादी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन मामले में ट्वीस्ट तब आया जब स्मृति ने पलाश के साथ अपनी शादी से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिए।

पलाश का चल रहा अफेयर?
इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ चैट्स के स्क्रीनशॉट वायरल हो गए, जिसमें पलाश एक कोरियोग्राफर के साथ फ्लर्टी मैसेज करते देखे जा सकते हैं। पलाश की प्लेबैक सिंगर बहन पलक ने एक छोटा सा नोट साझा करके अटकलों को शांत करने की कोशिश करते हुए कहा कि शादी सिर्फ होने वाली दुल्हन के पिता की सेहत की वजह से टाली गई है। हालांकि न तो स्मृति और न ही पलाश ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया दी है।
स्मृति या पलाश... किसने की शादी पोस्टपोन? Palash Muchhal की मां ने बड़े राज पर से उठाया पर्दा