MS Dhoni: मैदान के बाहर से चेन्नई सुपर किंग्स को जीता रहे धोनी, सीएसके में तराश रहे नायाब 'हीरे'; मैच के बाद हुआ बड़ा खुलासा

नूर अहमद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए और ये तीन विकेट कप्तान अजिंक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन और रिंकू सिंह के रहे। CSK टीम में अचानक से हुए इस बदलाव के पीछे आखिर किसका हाथ है? इसका खुलासा टीम के गेंदबाजी कोच श्रीधरन श्रीराम ने किया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 15 Apr 2026, 04:32 PM
iconUpdated: 15 Apr 2026, 11:34 PM

IPL 2026, CSK, MS Dhoni: आईपीएल 2026 में पिछले दो मैचों से चेन्नई सुपर किंग्स का पुराना वाला रूप नजर आ रहा है। सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को भी धूल चटाकर बैक-टू-बैक दो जीत हासिल की। केकेआर के खिलाफ मुकाबले में सीएसके की ओर से नूर अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

नूर अहमद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए और ये तीन विकेट कप्तान अजिंक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन और रिंकू सिंह के रहे। नूर ने एक ही ओवर की दो लगातार गेंदों पर ग्रीन और रहाणे को शिकार बनाया। CSK टीम में अचानक से हुए इस बदलाव के पीछे आखिर किसका हाथ है? इसका खुलासा टीम के गेंदबाजी कोच श्रीधरन श्रीराम ने किया।

MS Dhoni ने दिए नूर अहमद को टिप्स

मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच श्रीधरन श्रीराम ने खुलासा किया कि नूर के इस कमबैक के पीछे एमएस धोनी की अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया कि धोनी (MS Dhoni) ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान नूर से लंबी बातचीत की और उन्हें सलाह दी कि वह गुगली का ज्यादा इस्तेमाल न करें, बल्कि अपनी लेग-ब्रेक पर भरोसा बढ़ाएं।

आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे नूर अहमद

पिछले सीजन में 24 विकेट लेने वाले नूर इस बार आउट ऑफ फॉर्म दिख रहे थे। इस सीजन में उनकी सबसे बड़ी समस्या रही लाइन-लेंथ और फ्लैट गेंदबाजी, जिससे बल्लेबाज आसानी से उन पर हावी हो रहे थे लेकिन KKR के खिलाफ नूर ने अपनी रणनीति बदली। उन्होंने गेंद की स्पीड कम रखी, ज्यादा साइड स्पिन दिया और गेंद में ड्रॉप लाने पर फोकस किया। इसका नतीजा ये रहा कि बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना मुश्किल हो गया।

MS Dhoni and Noor Ahmad
MS Dhoni and Noor Ahmad

अकील हुसैन को भी सराहा

कोच श्रीराम ने यह भी बताया कि अपने पहले ओवर में नूर या तो थोड़े शॉर्ट थे या फिर गेंद बहुत फुल फेंक रहे थे। जैसे ही उन्होंने उस 'बीच की लेंथ' को पकड़ा, उन्हें खेलना बल्लेबाजों के लिए बहुत मुश्किल हो गया। उन्होंने इसका श्रेय वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन को भी दिया। अकील ने रणनीतिक टाइमआउट के दौरान नूर को सही लेंथ के बारे में बताया था।

Read More: CSK फैंस को लगेगा बड़ा झटका या मिलेगी गुड न्यूज? 16 अप्रैल को एमएस धोनी लेंगे बड़ा फैसला, IPL 2026 में नहीं खेला कोई मुकाबला

RCB vs LSG: विराट कोहली को 5 बार बना चुका है शिकार, बेहद खूंखार है लखनऊ का ये तेज गेंदबाज; देखें रिकॉर्ड्स

हार की हैट्रिक लगा चुकी MI के लिए बैड न्यूज, PBKS के खिलाफ मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा? पिछले मुकाबले में हुए थे रिटायर्ड हर्ट