RCB vs LSG: विराट कोहली को 5 बार बना चुका है शिकार, बेहद खूंखार है लखनऊ का ये तेज गेंदबाज; देखें रिकॉर्ड्स

RCB vs LSG: आईपीएल में एक ऐसा गेंदबाज भी है जिसने विराट कोहली का शिकार 1-2 बार नहीं बल्कि पूरे 5 बार किया है। ये घातक और खूंखार गेंदबाज कोई और नहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 15 Apr 2026, 02:16 PM
iconUpdated: 15 Apr 2026, 11:34 PM

RCB vs LSG: आईपीएल में खतरनाक बल्लेबाजों की बात की जाए आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। जो भी गेंदबाज इस खिलाड़ी का विकेट चटकाने में कामयाब होता है उसकी गिनती विश्व के घातक गेंदबाजों में होने लगती है।

आईपीएल में एक ऐसा गेंदबाज भी है जिसने विराट कोहली का शिकार 1-2 बार नहीं बल्कि पूरे 5 बार किया है। ये घातक और खूंखार गेंदबाज कोई और नहीं लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB vs LSG) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं।

शमी ने 5 बार किया कोहली का शिकार

विराट कोहली के खिलाफ मोहम्मद शमी का T20 में जबरदस्त रिकॉर्ड है। T20 में अब तक विराट कोहली और मोहम्मद शमी का 12 बार आमना -सामना हुआ है। उन 12 पारियों ने विराट कोहली ने शमी के खिलाफ 138.96 की स्ट्राइक रेट के साथ 107 रन बनाए हैं। लेकिन, इस दौरान शमी ने विराट को 5 बार आउट भी किया है। T20 क्रिकेट में शमी के खिलाफ विराट का ये डराने वाला आंकड़ा IPL से जुड़ा है।

RCB vs LSG: Kohli vs Shami
RCB vs LSG: Kohli vs Shami

RCB vs LSG: शमी से सावधान रहेंगे कोहली

विराट कोहली के खिलाफ शमी के इसी शानदार रिकॉर्ड को देखकर RCB अपने होम ग्राउंड बेंगलुरु में खेलने के बावजूद भी थोड़ी सकते में है। मोहम्मद शमी के सामने विराट कोहली को सावधान रहने की जरूरत इसलिए भी है क्योंकि IPL 2026 में उनकी गेंदबाजी असरदार दिख रही है। शमी ने अब तक खेले 4 मैचों में विकेट ज्यादा भले ना लिए हों मगर उनकी इकॉनमी 6.25 की ही रही है।

RCB vs LSG: लखनऊ के खिलाफ खेलेंगे कोहली

विराट कोहली ने आरसीबी के पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ फील्डिंग नहीं की थी क्योंकि काफी तेज बुखार था और वो अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। ऐसे में फैंस के मन में तरह-तरह के संदेह हो रहे थे कि वो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते दिखेंगे या नहीं। आपको बता दें कि विराट कोहली लखनऊ में फिर से मैदान पर नजर आएंगे। हालांकि, वो शायद एक बार फिर फील्डिंग करते न दिखें और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर सिर्फ बल्लेबाजी करें।

इसके पीछे की वजह ये है कि लखनऊ के खिलाफ मैच (RCB vs LSG) से एक दिन पहले प्रैक्टिस सेशन में वो बेहतर दिख रहे थे। हालांकि, उनके बाएं पैर पर पट्टी बंधी थी, कोहली ने बिना किसी परेशानी के 45 मिनट का रेगुलर बैटिंग सेशन किया, जो आरसीबी के लिए अच्छा संकेत है।

Read More: हार की हैट्रिक लगा चुकी MI के लिए बैड न्यूज, PBKS के खिलाफ मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा? पिछले मुकाबले में हुए थे रिटायर्ड हर्ट

KKR को हराकर CSK ने की दमदार वापसी, पॉइंट्स टेबल का खेल बदला; मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका

Rohit-Kohli का ब्रोमांस... बल्लेबाजी कर रहे थे कोहली, तभी रोहित के पास जाकर किया कुछ ऐसा; जीत लिया करोड़ों फैंस का दिल