RCB vs LSG: क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

RCB vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते है इस दौरान मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

iconPublished: 15 Apr 2026, 06:13 PM
iconUpdated: 15 Apr 2026, 06:21 PM

RCB vs LSG Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार, 15 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा। मैच से पहले फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मौसम इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में खलल डाल सकता है।

दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं और इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। खासकर बेंगलुरु के मैदान पर होने वाले इस मैच में बड़े स्कोर और रोमांचक टक्कर की पूरी उम्मीद है, लेकिन मौसम की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

RCB vs LSG: कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम?

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच वाले दिन बेंगलुरु में गर्मी जरूर रहेगी, लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। मैच के समय तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे खिलाड़ियों को थोड़ी राहत मिलेगी। अच्छी बात यह है कि बारिश की कोई खास संभावना नहीं जताई गई है, ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

M. Chinnaswamy Stadium | Bengaluru | Cricket Grounds History & Speciality | IPLT20

RCB vs LSG: पिछले सीजन में किसका पलड़ा रहा भारी?

अगर दोनों टीमों के पिछले मुकाबले की बात करें तो पिछली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बाजी मारी थी। उस मुकाबले में टीम ने 18.4 ओवर में 228 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस जीत में जितेश शर्मा की 33 गेंदों पर नाबाद 85 रनों की तूफानी पारी ने अहम भूमिका निभाई थी।

TATA IPL 2025 Match 70 , LSG vs RCB - Match Report | IPLT20

RCB vs LSG: कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां छोटे बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बड़े स्कोर आम बात हैं। हाल ही में इसी मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 250 रनों का स्कोर डिफेंड करते हुए चेन्नई को 43 रनों से हराया था, जो इस पिच के हाई-स्कोरिंग नेचर को साफ दर्शाता है।

Read More: CSK फैंस को लगेगा बड़ा झटका या मिलेगी गुड न्यूज? 16 अप्रैल को एमएस धोनी लेंगे बड़ा फैसला, IPL 2026 में नहीं खेला कोई मुकाबला

RCB vs LSG: विराट कोहली को 5 बार बना चुका है शिकार, बेहद खूंखार है लखनऊ का ये तेज गेंदबाज; देखें रिकॉर्ड्स

हार की हैट्रिक लगा चुकी MI के लिए बैड न्यूज, PBKS के खिलाफ मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा? पिछले मुकाबले में हुए थे रिटायर्ड हर्ट