IPL 2026: CSK को लगा बड़ा झटका, गुजरात टाइटंस ने ठुकराया बड़ा ऑफर! नहीं मिलेगा स्टार ऑलराउंडर

Washington Sundar: आईपीएल 2026 ट्रेड के दौरान चेन्नऊ सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है। ये झटका जडेजा या सैम करन से जुड़ा नहीं है बल्कि वॉशिंगटन सुंदर से जुड़ा है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 10 Nov 2025, 07:16 PM
iconUpdated: 10 Nov 2025, 11:34 PM

IPL 2026: आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले ट्रेडिग विंडो खुली हुई है। जिसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जमकर तैयारी कर रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सीएसके राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल जिसके लिए वह रवींद्र जडेजा और सैम करन को छोड़ने के लिए भी तैयार हैं।

लेकिन हम जिस झटके की बात कर रहे हैं वो जडेजा या सैम करन से जुड़ा नहीं है वो खिलाड़ी है वॉशिंगटन सुंदर। आईपीएल में वॉशिंगटन सुंदर फिलहाल गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हैं।

CSK को लगा बड़ा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स अब फ्यूचर को देखते हुए टीम बनाने पर काम कर रही है। कहीं ना कहीं एमएस धोनी के रिटायर होने से पहले वह एक मजबूत टीम बनाना चाह रही है। जिसके लिए वह गुजरात टाइटंस से भी एक बड़ा सौदा करने को तैयार थी।

गुजरात टाइटंस ने Washington Sundar के लिए किया मना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएसके गुजरात टाइटंस के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को ट्रेडिंग विंडो के तहत अपना हिस्सा बनाना चाहती थी लेकिन गुजरात टाइटंस ने CSK के इस ऑफर को ठुकरा दिया।

Washington Sundar का फॉर्म

वॉशिंगटन सुंदर का हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वह भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं। आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड अच्छा है। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से रिलीज किए जाने के बाद उन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में टाइटंस ने 3.2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था और वह अब उन्हें छोड़ने के मूड में नहीं हैं।

Washington Sundar
Washington Sundar

सुंदर ने अपना आईपीएल करियर 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के साथ शुरू किया था और उसके बाद अगले चार साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के साथ बिताए थे। फिर वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे। जिसके बाद अब वो गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं।

Read More: रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, संजू सैमसन के लिए राजस्थान को पंजाब किंग्स से भी मिला ऑफर; अब CSK का क्या होगा?

IND vs SA: ईडन गार्डन में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

IPL Trade की खबरों के बीच बंद हुआ Ravindra Jadeja का इंस्टाग्राम अकाउंट, कहां गायब हुए जडेजा?