रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, संजू सैमसन के लिए राजस्थान को पंजाब किंग्स से भी मिला ऑफर; अब CSK का क्या होगा?

Sanju Samson Trade Offer From PBKS: संजू सैमसन की संभावित ट्रेड के बीच रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि संजू के लिए राजस्थान को पंजाब किंग्स से भी ऑफर आया। अब सवाल उठ रहा है कि सीएसके का क्या होगा।

iconPublished: 10 Nov 2025, 06:33 PM
iconUpdated: 10 Nov 2025, 06:47 PM

Sanju Samson Trade Offer From PBKS: आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले संजू सैमसन (Sanju Samson) के ट्रेड की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। कहा जा रहा है कि संजू ट्रेड के जरिए आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनेंगे। लेकिन अब, टीम इंडिया और सीएसके के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने संजू को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पंजाब किंग्स की तरफ से राजस्थान को ऑफर आया।

चेन्नई सुपर किंग्स की तरह पंजाब किंग्स की टीम भी संजू को ट्रेड के जरिए अपना हिस्सा बनाना चाहती थी। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर संजू पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए, तो चेन्नई का क्या होगा? इस पर अश्विन ने बड़ा खुलासा किया है।

Ravichandran Ashwin

रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के ऑफर पर तोड़ी चुप्पी (Sanju Samson)

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात पर बताया कि संजू सैमसन के लिए राजस्थान की मांग बिल्कुल सीधी है। उन्हें संजू के बदले में एक फिनिशर और एक गेंदबाज चाहिए। पंजाब की तरफ से संजू की ट्रेड के लिए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का नाम आगे बढ़ाया गया।

Shreyas Iyer and Marcus Stoinis

पंजाब के साथ सफल नहीं हुई डील (Sanju Samson)

राजस्थान के लिए पंजाब की तरफ से मिलने वाले स्टोइनिस फिनिशर के रूप में फिट बैठ रहे थे, जिन्हें पंजाब ने 2025 के मेगा ऑक्शन में 11 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। लेकिन, गेंदबाज को लेकर चीजें साफ नहीं हो सकीं और कथित तौर पर डील फाइनल नहीं हो सकी। बताते चलें कि संजू की कीमत 18 करोड़ है। लिहाजा पंजाब को स्टोइनिस के साथ-साथ एक और बड़ा खिलाड़ी देना पड़ता।

राजस्थान के लिए चेन्नई डील बेहतर (Sanju Samson)

वहीं चेन्नई की तरफ से राजस्थान को कथित तौर पर संजू सैमसन के बदले में रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन या मथीशा पथिराना जैसे खिलाड़ी दिए जा रहे हैं। जडेजा (16 करोड़) और कर्रन (4.40) की टोटल कीमत 20.40 करोड़ होती है। वहीं संजू 18 करोड़ के हैं।

Sanju Samson

गौर करने वाली बात यह है कि अभी संजू की ट्रेड को लेकर किसी भी तरह कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है। लिहाजा स्पष्ट रूप से कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।

Read more: पूर्व क्रिकेटर को पड़ा दिल का दौरा, CCU में भर्ती; खेल जगत में मचा हाहाकार

MS Dhoni: आईपीएल 2026 एमएस धोनी के लिए होगा आखिरी सीजन? टूर्नामेंट के बीच लेंगे संन्यास? पूर्व दिग्गज ने ठोका बड़ा दावा

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में क्यों नहीं मिल रही जगह? सामने आई बड़ी वजह; BCCI अधिकारी ने तोड़ी चुप्पी