IPL 2026 के ऑक्शन की तारीख पर आया बड़ा अपडेट, इस महीने सजेगा खिलाड़ियों का बाजार

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन की तारीख पर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार ऑक्शन दिसंबर में के दूसरे या तीसरे हफ्ते में हो सकता है।

iconPublished: 10 Oct 2025, 02:28 PM
iconUpdated: 10 Oct 2025, 02:30 PM

IPL 2026 Auction Update: आईपीएल 2026 का बिगुल बज चुका है। टूर्नामेंट के 19वें सीजन के ऑक्शन (IPL 2026 Auction) की तारीख पर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऑक्शन से पहले सभी टीमों को अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी। इसके अलावा खिलाड़ियों की नीलामी कहां होगी, इस पर भी अपडेट दिया गया है।

क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 सीजन के लिए होने वाला मिनी ऑक्शन दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में हो सकता है। फिलहाल नीलामी के लिए 13-15 दिसंबर की तारीख को सबसे सहज विंडो माना जा रहा है।

कहां सजेगा बाजार? (IPL 2026 Auction)

पिछली बार का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा शहर में हुआ था। इससे पहले 2024 का मिनी ऑक्शन दुबई में हुआ था। रिपोर्ट में बताया गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI इस बार का ऑक्शन भारत में ही करवाने के विचार में दिख रहा है।

IPL 2026 Auction

टीमों को कब तक सौंपनी होगी रिटेन और खिलाड़ियों की लिस्ट? (IPL 2026 Auction)

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट 15 नवंबर तक सौंपनी होगी। इस बार राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

आधिकारिक शेड्यूल आना बाकी (IPL 2026 Auction)

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि अभी मिनी ऑक्शन को लेकर आधिकारिक शेड्यूल आना बाकी है। पिछली बार यानी आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन नवंबर में हुआ था। वहीं इस बार तारीख को एक महीने के लिए बढ़ती हुई नजर आ रही है।

RCB

आईपीएल 2025 में आरसीबी ने जीता खिताब

गौरतलब है कि पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने खिताब जीता था। विराट कोहली की आरसीबी ने रजत पाटीदार की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था। यह बेंगलुरु के लिए 18 सालों के इतिहास में पहला आईपीएल खिताब रहा था। लिहाजा 2026 के सीजन में टीम फुल कॉन्फिडेंस के साथ मैदान पर उतरेगी।

Read more: Yashasvi Jaiswal Celebration: शतक लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल ने फिर किया 'हार्ट' सेलिब्रेशन, किसके लिए करते हैं ये गेस्चर?

वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में जुटे रोहित शर्मा और विराट कोहली! ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में करेंगे वापसी

Hardik Pandya: करवाचौथ से पहले रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हार्दिक पांड्या! सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा VIDEO