Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जल्द ही एक बड़ी योजना के तहत घरेलू क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं।
वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में जुटे रोहित शर्मा और विराट कोहली! ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में करेंगे वापसी
Will Rohit Sharma and Virat Kohli Play Domestic Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के दो सबसे भरोसेमंद और अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्द ही घरेलू क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद दोनों स्टार खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में उतरेंगे। यह कदम दोनों के उस लक्ष्य का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत वे वर्ल्ड कप 2027 तक फिट और लय में बने रहना चाहते हैं।
सूत्रों के अनुसार, विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कम से कम तीन मैचों में हिस्सा लेंगे, ताकि वे अपकमिंग न्यूजीलैंड सीरीज से पहले अपने गेम टच को बेहतर कर सकें।
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली घरेलू एंट्री
विराट कोहली और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में मैदान पर नजर आए थे, जहां भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती थी। उस ऐतिहासिक जीत के बाद, दोनों दिग्गजों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके बाद से वे किसी घरेलू टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बने थे।

सेलेक्टर्स की सलाह पर लिया फैसला
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने सभी सीनियर खिलाड़ियों को सलाह दी थी कि जब भी वे फिट हों, तो घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लें। इस सुझाव को स्वीकार करते हुए, विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने खुद को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्ध कराया है।

ये टूर्नामेंट 24 दिसंबर से शुरू होगा, जो भारत की साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद और न्यूजीलैंड सीरीज से पहले खेला जाएगा। इस दौरान दिल्ली (कोहली की टीम) और मुंबई (रोहित की टीम) के छह राउंड के मैच होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, “रोहित और विराट दोनों कम से कम तीन मुकाबले जरूर खेलेंगे।”
Rohit Sharma के जगह कप्तानी बने गिल
दिलचस्प बात यह है कि अब भारतीय वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंप दी गई है। हालांकि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली दोनों को ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है, जिससे उनके ओडीआई करियर को लेकर उठ रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।
Read More Here:
कॉलर पकड़ा...बल्ला उठाने तक पहुंची नौबत, क्यों मैदान के बीच पृथ्वी शॉ और मुशीर खान में हुई लड़ाई?
मीराबाई चानू ने किया 3 साल का इंतजार खत्म, 199 किलो उठाकर भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल