IPL 2025 Points Table Update: आईपीएल 2025 के 14वें लीग मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। अव्वल नंबर की आरसीबी तीसरे पायदान पर आ गई।
IPL 2025, RCB vs GT: गुजरात के खिलाफ हार के बाद बिगड़ा RCB का खेल, GT को हुआ फायदा, इन 3 टीमों के प्लेऑफ का सफर हुआ मुश्किल
IPL 2025 Points Table Update After GT vs RCB Match: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 14वां लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में गुजरात ने 8 विकेट से जीत अपने नाम की। इस जीत के साथ शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को पॉइंट्स टेबल में फायदा पहुंचा। वहीं, अव्वल नंबर पर मौजूद आरसीबी का खेल बिगड़ गया। तो क्या यहीं से आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने का सफर मुश्किल हो गया? आइए जानते हैं कि पूरा अपडेट क्या है।
जीत के साथ गुजरात को पहुंचा फायदा, RCB को हुआ भारी नुकसान (IPL 2025)
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जीत हासिल करने वाली गुजरात टाइटंस को पॉइंट्स में काफी फायदा पहुंचा। अब गुजरात के पास 4 पॉइंट्स और +0.807 का नेट रनरेट हो गया है। हालांकि टीम की पोजीशन में कोई बदलाव वहीं आया। इससे पहले भी गुजरात चौथे पायदान पर थी और अब भी चौथे पायदान पर है।
वहीं घरेलू मैदान पर हार झेलने वाली आरसीबी पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान से खिसककर तीसरे नंबर आ गई है। हार के बाद टीम के पास 4 पॉइंट्स और +1.149 का नेट रनरेट मौजूद है।
टेबल में टॉप-4 टीमों का हाल (IPL 2025)
आरसीबी की हार के बाद पंजाब किंग्स अव्वल नंबर पर पहुंच गई। पंजाब के पास 4 पॉइंट्स और +1.485 का नेट रनरेट मौजूद है। फिर दिल्ली कैपिटल्स 4 पॉइंट्स और +1.320 के नेट रनरेट के साथ दूसरे पायदान पर है। इसके बाद आरसीबी तीसरे और गुजरात टाइटंस चौथे नंबर पर है।
टॉप-4 के अलावा बाकी टीमों का हाल
पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 के अलावा बाकी टीमों पर नजर डाली जाए तो मुंबई इंडियंस पांचवें, लखनऊ सुपर जायंट्स छठे, चेन्नई सुपर किंग्स सातवें, सनराइजर्स हैदराबाद आठवें, राजस्थान रॉयल्स नौवें और डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स दसवें पायदान पर मौजूद है।
Read more: