IPL 2025 RCB vs GT: आईपीएल 2025 के 14वें लीग मैच में गुजरात टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उन्हीं के घरेलू मैदान पर हरा दिया।
RCB vs GT: शुभमन गिल के इस मास्टर स्ट्रोक से गुजरात टाइटंस ने RCB को उसके घर में चटाई धूल, पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उल्टफेर
IPL 2025 RCB vs GT Highlights: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 14वां लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में गुजरात ने आरसीबी को उनके घरेलू मैदान पर 8 विकेट से हरा दिया। गुजरात के लिए पहले गेंदबाजों ने कमाल किया और रन चेज में बल्लेबाजों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और टीम को जीत की लाइन पार करवा दी।
गुजरात के लिए इन खिलाड़ियों ने किया कमाल (IPL 2025)
पहले गेंदबाजी के लिए उतरी गुजरात के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। फिर रन चेज के दौरान बैटिंग में टीम के लिए जोस बटलर ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 39 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 73* रन बनाए।
गुजरात ने टॉस जीतकर किया सही फैसला (IPL 2025)
मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए बिल्कुल सही साबित हुआ। पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 169/8 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 1 चौके और 5 छक्कों की मदद से 54 रन स्कोर किए।
आरसीबी ने क्यों गंवाया मैच?
मुकाबले में आरसीबी को टॉस गंवाना काफी भारी पड़ा। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आरसीबी को ज्यादा बड़ा टोटल नहीं बनाने दिया। टीम में लियाम लिविंगस्टोन के अलावा बाकी कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका। इसके बाद आरसीबी के गेंदबाज खराब लय में नजर आए, जिससे गुजरात ने आसानी से रन चेज कर जीत अपने नाम कर ली।
रन चेज में गुजरात का कमाल
रन चेज के लिए मैदान पर उतरी गुजरात टाइटंस को ज्यादा अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। पहले विकेट के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 32 (28 गेंद) रनों की साझेदारी की। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए जोस बटलर ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर 75 (47 गेंद) रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी की बदौलत जीत गुजरात के लिए काफी हद तक तय हो गई।
फिर रही बची कसर बटलर और शेरेफन रदरफोर्ड की पार्टनरशिप के पूरी कर दी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 63* (32 गेंद) रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की लाइन पार करवा दी।
Read more:
IPL 2025 के बीच तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने किया टीम बदलने का फैसला, अब इस टीम का होंगे हिस्सा