GT vs MI Eliminator: अगर बारिश में धुल गया मुंबई और गुजरात का एलिमिनेटर, तो कौन सी टीम बढ़ेगी आगे; जानें

IPL 2025 GT vs MI Eliminator: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मैच 30 मई, शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

iconPublished: 30 May 2025, 03:53 PM
iconUpdated: 30 May 2025, 03:55 PM

If Rain Washout IPL 2025 GT vs MI Eliminator: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मैच 30 मई, शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच (GT vs MI Eliminator) खेला जाएगा। दोनों के बीच यह भिड़ंत चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में होगी। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम क्वालीफायर-2 खेलेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। लेकिन अगर मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो फिर क्या होगा और कौन सी टीम आगे बढ़ेगी? आइए जानते हैं।

मौसम का हाल (GT vs MI Eliminator)

मौसम विभाग के अनुसार, मुल्लांपुर में मई के महीने में आसमान में बादल देखे गए हैं, जिससे कुछ एरिया में बारिश आने का भी अनुमान भी रहा है। दोपहर में तापमान 40 डिग्री के करीब भी पहुंच सकता है, लेकिन शाम को यह घटकर 20 डिग्री भी हो सकता है। हालांकि एक्यूवेदर के अनुसार, मैच के दिन बारिश के आसार बिल्कुल कम नजर आ रहे हैं। लेकिन अनुमान के परे भी बारिश आ सकती है।

अगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, तो? (GT vs MI Eliminator)

सबसे पहले आपको बता दें कि एलिमिनेटर मुकाबले के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा गया है। इस लिहाज से अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द होता है, तो अगले दिन का इंतजार किए बगैर उसे बेनतीजा घोषित कर दिया जाएगा।

मुकाबला पूरा होने के लिए दोनों ही टीमों को कम कम से पांच ओवर का खेलना जरूरी होगा। अगर खराब मौसम के कारण 5-5 ओवर का खेल नहीं हो पाता है, तो मैच बारिश के कारण बेनतीजा हो जाएगा। इस सूरत में गुजरात टाइटंस क्वालीफायर-2 खेलने के लिए आगे बढ़ जाएगी क्योंकि टीम ने लीग स्टेज समाप्त होने पर पॉइंट्स टेबल में तीसरा पायदान हासिल किया था। वहीं मुंबई चौथे पायदान पर है। एक पायदान ऊपर होने का कारण गुजरात को फायदा मिलेगा।

हारने वाली टीम का खेल खत्म

बता दें कि हारने वाली टीम एलिमिनेटर में हारने वाली टीम के लिए सीजन समाप्त हो जाएगा। वहीं जीतने वाली टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 खेलेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि एलिमिनेटर का नतीजा क्या आता है।

Read more:

T20 Mumbai League: शिवम दुबे के 5 छक्कों से लेकर सूर्या की ताबड़तोड़ पारी तक, इन 5 मोमेंट ने लीग को बनाया यादगार