T20 Mumbai League: शिवम दुबे के 5 छक्कों से लेकर सूर्या की ताबड़तोड़ पारी तक, इन 5 मोमेंट ने लीग को बनाया यादगार

T20 Mumbai League 2025: मुंबई टी20 लीग में कई ऐतिहासिक पल शामिल रहे हैं। उन्हीं में से 5 मोमेंट के बारे में हम आपको बताएंगे।

iconPublished: 30 May 2025, 03:33 PM
iconUpdated: 30 May 2025, 03:36 PM

T20 Mumbai League 20255 Unforgettable Moments: इन दिनों फैंस के सिर पर आईपीएल 2025 (IPL 2025) का खुमार देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट अपने प्लेऑफ स्टेज में पहुंच चुका है। लेकिन इस बीच मुंबई में होने वाली मुंबई टी20 लीग (T20 Mumbai League) की चर्चा भी तेज हो गई है। लीग 4 से 12 जून के बीच खेली जाएगी। इस लीग में सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे जैसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा। हम आपको लीग के 5 मोमेंट के बारे में बताएंगे, जिसमें शिवम दुबे 5 छक्के और सूर्या की ताबड़तोड़ पारी शामिल है।

1- सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी (T20 Mumbai League)

भारत के मौजूदा टी20 इंटरनेशनल कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरी बार मुंबई टी20 लीग खेलने के लिए तैयार दिख रहे हैं। पहले सीजन में सूर्या ने ट्रायम्फ नाइट के लिए खेलते हुए शानदार पारी खेलते हुए 42 गेंदों में 90 रन जड़े थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार के सीजन में सूर्या क्या कमाल करते हैं।

2- शिवम दुबे 5 छक्के (T20 Mumbai League)

2019 के सीजन में शिवम दुबे ने एक ओवर में 5 छक्के लगाने का काम किया था। वानखेड़े स्टेडियम में शिवाजी पार्क के लिए खेलते हुए शिवम ने प्रवीण तांबे के एक ओवर में 5 छक्के जड़ने का कमाल किया था।

3- जय बिस्ता का शतक

जय बिस्ता ने दूसरे सीजन के सेमीफाइनल में शानदार शतक लगाने का कमाल किया था। सोबो सुपरसोनिक के लिए खेलते हुए बिस्ता ने 110 रनों की शानदार पारी को अंजाम दिया था। इस शतक की बदौलत टीम ने 217/4 रनों का टोटल बोर्ड पर लगाया था।

4- एलिमिनेटर में श्रेयस अय्यर का कमाल

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की कमान संभाल रहे श्रेयस अय्यर ने पहले सीजन के एलिमिनेटर में 91 रनों की पारी खेलकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। नोमो बांद्रा ब्लास्टर्स के लिए खेलते हुए अय्यर ने यह कमाल किया था।

5- विकेट के साथ मुंबई लीग की शुरुआत होना

मुंबई टी20 लीग की शुरुआत बड़ी ही एतिहासिक रही। पहले सीजन में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के शिवम ममल्होत्रा ने एआरसीएस अंधेरी के ओपनर अखिल हेरवाडकर को पहली गेंद पर आउट करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

Read more:

गुजरात टाइटंस के खिलाफ बस Rohit Sharma के एक चमत्कार की जरूरत, एलिमेनटर से पहले सामने है सबसे बड़ी चुनौती