India vs England: हेडिंग्ले टेस्ट के बीच फैंस को आई मोहम्मद शमी की याद, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी देख पीटा माथा

Mohammed Shami: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के दौरान भारतीय फैंस को मोहम्मद शमी की याद आई। प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल की गेंदबाजी की खराब बॉलिंग से फैंस काफी ज्यादा परेशान नजर आए।

iconPublished: 24 Jun 2025, 06:44 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 03:58 PM

IND vs ENG 1st Headingley Test, Mohammed Shami: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। मुकाबले में टीम इंडिया बैटिंग से तो मजबूत लेकिन से बहुत ज्यादा कमजोर दिखाई दी। इस खराब स्थिति में फैंस को टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की याद आ गई, साथ ही शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी देखकर लोग माथा पीटने पर मजबूर होते नजर आ रहे हैं।

हेडिंग्ले टेस्ट का पांचवां दिन जारी है और टीम इंडिया की तरफ से सिवाए जसप्रीत बुमराह के किसी भी गेंदबाज ने कमाल नहीं किया। बुमराह ने पहली पारी में पंजा खोला था, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज बिल्कुल भी उनका साथ नहीं दे पाए। बाकी गेंदबाजों का घटिया प्रदर्शन देख फैंस को सीम बॉलिंग स्पेशलिस्ट शमी की याद आई।

फैंस ने मोहम्मद शमी को किया याद

बता दें कि शमी बीते करीब 2 साल से भारतीय टेस्ट टीम से दूर हैं। शमी ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट जून, 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के रूप में खेला था। इसके बाद शमी 2 साल के बीच शमी को चोटिल भी रहे।

Mohammed Shami

हालांकि शमी चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन उनका फॉर्म काफी खराब था। आईपीएल खेलने के तुरंत बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर आ गई और उस बीच रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शमी को पूरी तरह से फिट नहीं हैं। लेकिन फिर भी फैंस को शमी की याद आई। यहां देखिए शमी पर फैंस के रिएक्शन...

इंग्लैंड में कारगर साबित हो सकत थे शमी

गौरतलब है कि शमी को सीम बॉलिंग के लिए जाना जाता है और इस तरह के गेंदबाज इंग्लिश कंडीशन में काफी फायदेमंद साबित होते हैं। ऐसे में अगर शमी इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा होते, तो वह भारत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते थे।

Read more: 1 मिनट में 3 बॉल डाल सकता है? ऋषभ पंत ने सिराज को दिया चैलेंज, पूरा नहीं हुआ तो बल्लेबाज पर बरसे DSP साहब, रिएक्शन वायरल