1 मिनट में 3 बॉल डाल सकता है? ऋषभ पंत ने सिराज को दिया चैलेंज, पूरा नहीं हुआ तो बल्लेबाज पर बरसे DSP साहब, VIDEO वायरल

Rishabh Pant Challenge to Mohammed Siraj: ऋषभ पंत ने मोहम्मद सिराज को चैलेंज दिया, लेकिन इंग्लिश बल्लेबाज जैक क्रॉली की वजह से यह चैलेंज पूरा नहीं हो सका, जिसके बाद DSP सिराज को गुस्सा आ गया।

iconPublished: 24 Jun 2025, 06:02 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 04:59 PM

Rishabh Pant Challenge to Mohammed Siraj And Zak Crawley Ruined: हेडिंग्ले टेस्ट के पांचवें दिन के पहले सेशन के आखिरी ओवर के दौरान जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 1 मिनट में 3 गेंद फेंकने का चैलेंज दिया, लेकिन चैलेंज पूरा नहीं हुआ तो DSP सिराज इंग्लिश बल्लेबाज पर बुरी तरह भड़ग गए। तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

दरअसल, पहला सेशन खत्म होने में करीब 1 मिनट का वक्त बाकी रह गया था। बॉलिंग करा रहे सिराज ने ओवर में तीन गेंदें फेंक ली थी और 3 बाकी रह गई थीं। पंत चाहते थे कि सिराज जल्दी से अपना ओवर पूरा करें ताकि आखिरी ओवर बुमराह को मिल जाए और उससे सेशन के अंत में विकेट मिलने का चांस बढ़ जाए। इसी के चलते पंत ने सिराज को 1 मिनट में 3 गेंद फेंकने का चैलेंज दिया, लेकिन जैक क्रॉली ने सिराज के चैलेंज को पूरा नहीं होना दिया।

Rishabh Pant challenged Siraj

पूरा नहीं हुआ चैलेंज तो भड़के DSP सिराज

DSP सिराज 1 मिनट में 3 गेंद फेंकने वाले ऋषभ पंत का चैलेंज पूरा नहीं कर सके। चैलेंज पूरा नहीं होने पर सिराज इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली पर भड़क गए। दरअसल क्रॉली की वजह से ही सिराज चुनौती पूरी नहीं कर सके।

एक मिनट में 3 गेंद फेंकने के लिए सिराज भाग-भागकर अपने रनअप पर जा रहे थे। लेकिन ओवर पूरा होने से पहले बैटिंग कर रहे जैक क्रॉली अचानक से हट गए और उन्होंने कहा सामने की साइड स्क्रीन की तरफ कोई आ गया था, जिससे उन्हें बॉल खेलने में दिक्कत हो सकती थी। क्रॉली इस हरकत पर सिराज भड़क गए और उनसे गुस्से में कुछ कह डाला।

mohammed siraj furious

सिराज ने दूसरे बल्लेबाज को भी सुना दिया

क्रीज पर मौजूद जैक क्रॉली को सुनाने के बाद सिराज की दूसरे एंड पर मौजूद बेन डकेट से भी बहस हो गई। सिराज का ओवर खत्म होने के बाद अंपायर ने सेशन खत्म करके लंच का एलान कर दिया। DSP साहब क्रॉली पर टाइम बर्बाद करने के लिए काफी गुस्सा थे।

Rishabh Pant challenged Siraj

एक भी विकेट नहीं चटका सकी टीम इंडिया

गौरतलब है कि पांचवें दिन के पहले सेशन में टीम इंडिया रन चेज करने वाली इंग्लैंड का एक भी विकेट नहीं गिरा सकी। पहला सेशन समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 117/0 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं। अब इंग्लिश टीम को जीत के लिए आखिरी 2 सेशन में 254 रनों की दरकार है।