'इस फाइल को तुरंत डिलीट...', एशिया कप के बीच गौतम गंभीर का प्राइवेट वीडियो लीक? जानें पूरा माजरा

Gautam Gambhir: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर गौतम गंभीर कह रहे हैं कि इसको तुरंत डिलीट कर दिया जाए।

iconPublished: 19 Sep 2025, 04:55 PM
iconUpdated: 19 Sep 2025, 11:34 PM

Gautam Gambhir DELETE THIS FILE IMMEDIATELY Video: एशिया कप 2025 के बीच टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया के जरिए एक क्लिप शेयर की और उसमें किसी को टैग करते हुए कहा कि इस फाइल को तुरंत डिलीट किया जाएगा। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या गंभीर की कोई प्राइवेट वीडियो लीक हो गई है, जिसे वह डिलीट करने की मांग कर रहे हैं?

बता दें कि एशिया कप के ग्रुप स्टेज में गौतम गंभीर की कोचिंग वाली टीम इंडिया ने कमाल करते हुए सुपर-4 में जगह बना ली है। हालांकि टीम को अपना आखिरी लीग मैच ओमान के खिलाफ 19 सितंबर, शुक्रवार को खेलना है। तो इस बीच आइए जानते हैं कि गंभीर की वीडियो का राज क्या है।

Gautam Gambhir ने क्यों वीडियो डिलीट करने की मांग की?

दरअसल सोशल मीडिया पर गंभीर ने जो वीडियो शेयर किया, वो उनकी कोई प्राइवेट वीडियो नहीं बल्कि एक कंपनी के साथ किया गया विज्ञापन है। वीडियो शेयर करते हुए गंभीर ने कंपनी को टैग किया और लिखा, "इस फाइल को तुरंत डिलीट करिए।"

गंभीर की तरफ से इस तरह का कैप्शन लिखा जाना एक पीआर स्टंट है। अक्सर क्रिकेटर या सेलिब्रिटी इस तरह के पीआर स्टंट करते हैं। भारतीय हेड कोच ने भी इसका सहारा लिया।

सुपर-4 में फिर होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

बताते चलें कि टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर, रविवार को मुकाबला खेला गया था। अब सुपर-4 में भी दोनों टीमों के बीच 21 सितंबर, रविवार को भिड़ंत देखने को मिलेगी।

IND vs PAK

अब तक टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन

गौरतलब है कि एशिया कप में अब तक टीम इंडिया ने 2 लीग मैच खेल लिए हैं। पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ था, जिसमें टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी।

फिर मेन इन ब्लू की दूसरे मुकाबले में भिड़ंत पाकिस्तान से हुई। पाकिस्तान को टीम इंडिया ने 7 विकेट से हराते हुए एकतरफा जीत हासिल की थी।

Read more: भारतीय टीम में वापसी के लिए इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने ठोकी दावेदारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली शानदार पारी

IND vs OMAN: ओमान के खिलाफ टीम इंडिया से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह! गंभीर के चेले को मिलेगा मौका; कैसी होगी भारत की Playing XI