IND vs OMAN: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं जिसमें भारत ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। इन धमाकेदार जीत के बल पर टीम इंडिया एशिया कप 2025 के सुपर-4 में एंट्री ले चुकी है। ओमान के खिलाफ मुकाबले से जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है।
IND vs OMAN: ओमान के खिलाफ टीम इंडिया से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह! गंभीर के चेले को मिलेगा मौका; कैसी होगी भारत की Playing XI
Table of Contents
IND vs OMAN: एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच आज यानी 19 सितंबर 2025 को ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच (IND vs OMAN) में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से यॉर्कर किंग यानी जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है।
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं जिसमें भारत ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। इन धमाकेदार जीत के बल पर टीम इंडिया एशिया कप 2025 के सुपर-4 में एंट्री ले चुकी है। वहीं दूसरी ओर ओमान की टीम ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीता है और यही कारण है ये टीम एशिया कप से बाहर हो चुकी है।
IND vs OMAN: बुमराह टीम से बाहर क्यों?
बात करें टीम इंडिया की प्लेइंग XI की तो टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को चोट या किसी और कारण से इस मुकाबले से बाहर नहीं कर रहे हैं। टीम मैनेजमेंट का ये मानना है कि भारत के सामने आगे इस टूर्नामेंट में और अहम मुकाबले हैं जिसके लिए बुमराह का तरोताजा रहना ज्यादा जरूरी है।

टीम इंडिया पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करके पहले ही सुपर-4 में एंट्री ले चुकी है। ऐसे में ओमान के खिलाफ आज का मैच भारत महज औपचारिकता के लिए खेल रहा है। इस मुकाबले से अगर भारत की हार भी होती है तो उसे कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा बस उसके अंक 4 ही रह जाएंगे और नेट रनरेट में थोड़ी गिरावट होगी। पर ओमान के खिलाफ भारत की हार के चांसेज काफी कम हैं।
IND vs OMAN प्लेइंग XI में किसे मिलेगा मौका?
अगर बुमराह को आराम दिया जाता है, तो उनकी जगह अर्शदीप सिंह या हर्षित राणा को मौका मिल सकता है। अर्शदीप के पास इस मैच में अपने 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे करने का भी मौका होगा। अर्शदीप सिंह इस मौके को हासिल करने के प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं। हालांकि यह अंत में टीम मैनेजमेंट का फैसला होगा।
𝗧𝗵𝗲 𝗔𝗿𝘁 𝗼𝗳 𝗛𝗶𝗴𝗵 𝗖𝗮𝘁𝗰𝗵𝗶𝗻𝗴 🎨
— BCCI (@BCCI) September 18, 2025
A deep dive into fielding as #TeamIndia Fielding coach T Dilip reveals how the team perfects those crucial high catches! 👌👌- By @RajalArora
Watch 🎥 🔽 #AsiaCup2025https://t.co/j7LJoEV6r7
IND vs OMAN: भारत की संभावित प्लेइंग XI-
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/ हर्शित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
Read More: भारत-पाकिस्तान संग श्रीलंका-बांग्लादेश भी तैयार, जानें सुपर-4 का पूरा शेड्यूल और फॉर्मेट