IPL 2026, CSK: आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। तो आइए जानते हैं कि क्या इस लिस्ट में एमएस धोनी का नाम भी शामिल है।
IPL 2026: अगले सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स 5 खिलाड़ियों को करेगी रिलीज! क्या लिस्ट में एमएस धोनी भी शामिल?
IPL 2026, CSK: आईपीएल 2026 को लेकर धीरे-धीरे चर्चा तेज होती जा रही है। बताया गया कि टूर्नामेंट के अगले सीजन के लिए ऑक्शन 15 दिसंबर के करीब हो सकते हैं। वहीं ऑक्शन से पहले सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में कुल 5 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर रहने वाली चेन्नई अगले सीजन से पहले 5 बडे़ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। तो आइए जानते हैं कि क्या इस लिस्ट में एमएस धोनी का नाम भी शामिल है।
1- दीपक हुड्डा (IPL 2026)
भारत के स्टार बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 7 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 31 रन स्कोर किए थे। लिहाजा प्रदर्शन को देखते हुए उनका रिलीज होना लगभग तय लग रहा है।
View this post on Instagram
2- विजय शंकर (IPL 2026)
लिस्ट में अगला नाम भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर का आता है, जिन्होंने चेन्नई के लिए पिछले सीजन 6 मैच खेले थे। इन मैचों की 5 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 118 रन स्कोर किए थे, जिसमें हाई स्कोर 69* रनों का रहा था। हालांकि ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद भी विजय शंकर का नाम रिलीज खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल दिख रहा है।
View this post on Instagram
3- राहुल त्रिपाठी (IPL 2026)
भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी 2025 के सीजन में सीएसक के लिए खेलते हुए बिल्कुल फ्लॉप रहे थे। उन्होंने सीजन के 5 मैचों की 5 पारियों में बैटिंग करते हुए सिर्फ 55 रन स्कोर किए थे।
View this post on Instagram
4- सैम कर्रन
इंग्लिश ऑलराउंडर सैम कर्रन भी चेन्नई की रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। सैम ने पिछले सीजन टीम के लिए 5 मैचों की 5 पारियों में बैटिंग करते हुए 114 रन बनाए और गेंदबाजी में सिर्फ 1 विकेट चटकाया था।
View this post on Instagram
5- डेवोन कॉनवे
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2022 से खेल रहे न्यूजीलैंड को टॉप ऑर्डर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को भी इस बार रिलीज किया जा सकता है। हालांकि पिछले सीजन कॉनवे का प्रदर्शन ठीक रहा था। उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में 156 रन बनाए थे।
View this post on Instagram
Read more: IPL 2026 के ऑक्शन की तारीख पर आया बड़ा अपडेट, इस महीने सजेगा खिलाड़ियों का बाजार