IND vs NZ Final: भारत बनाम न्यूजीलैंड Champions Trophy Final मैच में कुलदीप यादव का लंबा इंतजार समाप्त हो गया है। उन्होंने फाइनल मैच में कुल 2 विकेट लिए।
IND vs NZ: Kuldeep Yadav का इंतजार हुआ खत्म, 168 गेंदों के बाद किया यह कारनामा; देखें चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का मजेदार स्टैट
Kuldeep Yadav Wickets: कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से ही संघर्ष करते दिख रहे थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में 2 विकेट लिए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ICC वनडे नॉकआउट मैचों की पिछली 168 गेंदों में कुलदीप सिर्फ एक विकेट ले पाए थे। मगर चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में उन्होंने 2 विकेट चटका डाले हैं, उन्होंने रचिन रवींद्र और केन विलियमसन का विकेट लिया।
IND vs NZ: कुलदीप यादव को करना पड़ा लंबा इंतजार
किसी ICC वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में Kuldeep yadav ने आखिरी विकेट 2023 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में लिया था। उस सेमीफाइनल मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हो रहा था, जिसके 44वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कुलदीप ने मार्क चैपमैन को आउट किया था।
उसके बाद कुलदीप ने कोई आईसीसी वनडे नॉकआउट मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला, जिसमें वो कोई विकेट नहीं ले पाए थे। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच में जब कुलदीप गेंदबाजी करने आए तो अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर उन्होंने रचिन रवींद्र को क्लीन बोल्ड कर दिया था।
IND vs NZ: खराब फॉर्म से जूझते रहे हैं कुलदीप यादव
कुलदीप यादव के लिए पिछला कुछ समय गेंदबाजी की दृष्टि से ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने साल 2024 में 30 मैचों में कुल 49 विकेट लिए थे, वहीं 2023 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने 15 विकेट लेने में सफलता पाई थी। मगर उसके बाद साल 2024 में उन्होंने केवल 3 वनडे मैच खेले, जिनमें उन्होंने सिर्फ 4 विकेट लिए। अब साल 2025 में भी उनके आंकड़े कुछ ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं। वो अब तक 2025 में 7 वनडे मैचों में 9 विकेट ही ले सके हैं।
Read More Here: