BAN vs AFG: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की Playing XI

BAN vs AFG: एशिया कप 2025 के 9वें मुकाबले में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 16 Sep 2025, 07:52 PM
iconUpdated: 16 Sep 2025, 11:34 PM

BAN vs AFG: एशिया कप 2025 में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है जिसमें बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश (BAN vs AFG) के बीच ये मुकाबला अबू धाबी में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने अब तक एशिया कप 2025 में एक-एक मुकाबले अपने नाम किए हैं। दोनों टीमें आज सुपर-4 में अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से उतरेंगी।

टूर्नामेंट में दोनों टीमों का हाल

बांग्लादेश की कप्तानी लिट्टन दास संभाल रहे हैं जो पिछले मुकाबले में शानदार फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने पिछले मैच में अर्द्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं बात अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान की करें तो वह इस मैच में कमाल का प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।

Image

BAN vs AFG: प्लेइंग XI में कोई बदलाव?

एक ओर जहां राशिद खान ने अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर लिट्टन दास की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम में 4 बदलाव दिख रहे हैं।

BAN vs AFG: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

बांग्लादेश: तंजीद हसन तमीम, लिट्टन दास (विकेटकीपर/कप्तान), सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली, नसुम अहमद, नुरुल हसन, शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद

Image

अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी

Read More: भारत से हार और हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी के बाद बौखलाया पाकिस्तान, यूएई के खिलाफ मैच से पहले कैंसिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस; क्या है पूरा मामला?

Apollo Tyres Owner: पाकिस्तान में हुआ जन्म, भारत में खड़ी की मल्टीनेशनल कंपनी; जानिए अपोला टायर्स के मालिक कितने अमीर

हैंडशेक विवाद के बाज शाहिद अफरीदी ने राहुल गांधी की तारीफ में पढ़ी कसीदें, भारत सरकार के लिए कह डाली ये बात