14 सितंबर को जीत के बाद सूर्यकुमार ने मैदान पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया जिसके बाद से पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट्स और क्रिकेट बोर्ड बौखला उठा है।
हैंडशेक विवाद के बाद शाहिद अफरीदी ने राहुल गांधी की तारीफ में पढ़ी कसीदें, भारत सरकार के लिए कह डाली ये बात
Table of Contents
Handshake Controversy: भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद से एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है और उस विवाद का नाम है हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी। इस विवाद के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की तो वहीं दूसरी ओर भारत सरकार के खिलाफ कुछ ऐसी बातें बोली जिन्हें सुनकर हर भारतीय का खून खौल उठेगा।
एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आई। कैप्टन सूर्या एंड कंपनी ने एक बार फिर से पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए। जीत के बाद सूर्यकुमार ने मैदान पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया जिसके बाद से पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट्स और क्रिकेट बोर्ड बौखला उठा है।

Shahid Afridi ने की राहुल गांधी की तारीफ
हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी के बाद से पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने भारत सरकार पर आरोप लगाया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमकर तारीफ की।
Shahid Afridi everyday spews venom against India, wants Kashmir to be part of Pakistan.
— Ankur Singh (@iAnkurSingh) September 16, 2025
Same Shahid Afridi is praising Rahul Gandhi saying Rahul wants to have dialogue with Pakistan.
Says Modi treats Pakistan like Israel to Gaza.
Why every India Hater likes Rahul Gandhi? pic.twitter.com/tKbEgh0ofd
शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने कहा, 'ये (भारत की) सरकार सत्ता में बने रहने के लिए हिंदू और मुस्लिम कार्ड खेलती है जो कि बहुत ही खराब मानसिकता है। राहुल गांधी की मानसिकता बहुत सकारात्मक है। वह बातचीत में भरोसा करते हैं। क्या एक इजरायल काफी नहीं है कि आप एक दूसरे बनते जा रहे हैं?'
आप को खुले दिमाग़ से सिर्फ इतना सोचना है कि, पाकिस्तान जैसा कुख्यात देश, हिंदुस्तान में काँग्रेस की सरकार क्यों चाहता है ? pic.twitter.com/IPi0Avrcvf
— Rishi Bagree (@rishibagree) September 16, 2025
भारत-पाक मुकाबले का हो रहा था विरोध
जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के मैच को बायकॉट करने की मांग की जा रही थी। विपक्षी सरकार इस मैच के लिए मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रही थी।
भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धोया
इन सारे विरोधों से दूर दुबई में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला खेला गया और टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया भी। खास बात ये रही कि टॉस के वक्त भी सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था और टॉस के बाद भी।
Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने शाहीन अफरीदी को किया 'पंचर', एक के बाद बाउंड्री लगाकर निकाली हवा