चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, Virat Kohli हुए चोटिल; क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ होंगे बाहर?

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले चोटिल हो गए।

iconPublished: 08 Mar 2025, 06:10 PM
iconUpdated: 08 Mar 2025, 06:12 PM

Virat Kohli Injury Before IND vs NZ Champions Trophy Final 2025: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल 2025 से पहले टीम इंडिया को विराट कोहली (Virat Kohli) के रूप में बड़ा लग सकता है। कोहली 1 शतक के साथ टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली की इंजरी उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार (09 मार्च) को खेले जाने वाले फाइनल से बाहर कर सकती है।

अभ्यास के दौरान लगी चोट

बता दें कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले खिताबी मुकाबले से पहले दुबई में स्थिति आईसीसी अकेडमी में तैयारियों को आखिरी रूप दे रही है। इस दौरान Virat Kohli तेज गेंदबाज की गेंद पर चोटिल हो गए।

GeoNews के मुताबिक, गेंद कोहली के घुटने के पास लगी है जिससे उन्हें तेज दर्द का एहसास हुआ है, जिसके बाद कोहली को अभ्यास रोकना पड़ा। इस घटना के बाद कोहली पर मैजिक स्प्रे छिड़का गया। इसके बाद कोहली अपने पैर में पट्टी बांधे हुए नजर आए।

क्या न्यूजीलैंड के फाइनल मैच मिस करेंगे Virat Kohli?

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इंजरी के बाद कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाने वाला फाइनल मैच मिस करेंगे? तो इस सवाल का कोई आधिकारिक जवाब तो सामने नहीं आया है, लेकिन इतना जरूर बताया गया कि कोहली की इंजरी गंभीर नहीं है क्योंकि चोट लगने के बाद कोहली अभ्यास खत्म होने तक वहीं मौजूद रहे।

चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली का कमाल

गौरतलब है कि विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेला, जिसमें उनका बल्ला कमाल नहीं कर सका था और वह सिर्फ 22 रन बनाकर आउट हो गए थे।

फिर टीम इंडिया ने दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला, जिसमें विराट कोहली ने कमाल करते हुए 100* रनों की पारी खेली। फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने 11 रन स्कोर किए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल जैसे अहम मैच में कोहली का बल्ला चला और उन्होंने 84 रन बनाए।

Read more:

फाइनल में बारिश डालेगी खलल? आसमान में छाए रहेंगे बादल; भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले आया मौसम का अपडेट