Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस दुबई के मौसम को लेकर चिंतित हैं।
फाइनल में बारिश डालेगी खलल? आसमान में छाए रहेंगे बादल; भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले आया मौसम का अपडेट
CT 2025 Final IND vs NZ Dubai Weather Report: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाना है। यह मैच भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। जिसके लिए दोनों टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। लेकिन दुबई के मौसम को लेकर फैंस चिंतित हैं। चिंता है कि कहीं मौसम मैच का मजा खराब न कर दे या फिर बारिश मैच में खलल न डाल दे।
IND vs NZ मैच के दौरान कैसा रहेगा दुबई का मौसम?
9 मार्च को दुबई में गर्मी और उमस ज्यादा रहेगी। दिन में तापमान 34°C तक जा सकता है और नमी 20% रहेगी। बारिश नहीं होगी। रात में तापमान 28°C तक गिर सकता है, लेकिन नमी बढ़कर 31% हो जाएगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
इसका मतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल बिना किसी बाधा के पूरा 50 ओवर का खेल होगा और उसी दिन टूर्नामेंट का चैंपियन मिल जाएगा।
कहां देखें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला?
- टीवी पर लाइव:
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 नेटवर्क हैं। यह मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स तमिल, स्टार स्पोर्ट्स तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स कन्नड़, स्पोर्ट्स18 1 हिंदी, स्पोर्ट्स18 तमिल, स्पोर्ट्स18 तेलुगु और कई अन्य चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है। - ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग:
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जिओहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड स्क्वॉड
- भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा - न्यूजीलैंड की टीम:
मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विलियम ओरोर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी, काइल जैमीसन
Read More Here:
बैन से परेशान Mohammed Shami! ICC और जय शाह से कर दी बड़ी डिमांड... जानिए क्या है पूरा मामला?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने क्यों बांधी काली पट्टी? BCCI ने खोला राज
Mohammed Shami की बेटी के लिए खास रहा Ramadan 2025, रखा पहला रोजा; मां हसीन जहां ने शेयर की फोटो