ICC फाइनल में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज? चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड की चुनौती सामने

ICC Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि आईसीसी फाइनल में भारत का सबसे बड़ा रन चेज कितना है।

iconPublished: 09 Mar 2025, 05:04 PM
iconUpdated: 09 Mar 2025, 05:08 PM

ICC Final India's Highest Run Chase: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल दुबई में खेला जा रहा है, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। मुकाबले में मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया, जिसके बाद अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को मुकाबला जीतने के लिए सफल रन चेज करना होगा। तो आइए जानते हैं कि ICC फाइनल में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज कितना रहा है।

ICC फाइनल में भारत का सबसे बड़ा रन चेज

बता दें कि टीम इंडिया ने अब तक ICC फाइनल में सिर्फ एक ही बार सफल रन चेज किया है। मेन इन ब्लू ने यह चेज 2011 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में किया था। 2011 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।

मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 274/6 रन बोर्ड पर लगाए थे। फिर रन चेज करते हुए टीम इंडिया ने 48.2 ओवर में 277/4 रन बनाकर जीत हासिल कर ली थी। यही अब तक आईसीसी फाइनल में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज रहा।

ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि दुबई में खेले जा रहे मुकाबले में कीवी टीम रोहित ब्रिगेड को कितने रनों का लक्ष्य देती है।

लगातार 12वां टॉस हारे रोहित शर्मा

गौरतलब है कि दुबई में खेले जा रहे फाइनल के जरिए रोहित शर्मा ने लगातार 12वां टॉस गंवाया यानी रोहित ने लगातार 12वें टॉस में हार झेली, जिसके साथ उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया।

1998-1999 के बीच वेस्टइंडीज के कप्तान ब्रायन लारा ने भी वनडे में लगातार 12 टॉस हारने का रिकॉर्ड बनाया था। इस तरह भारतीय कप्तान ने दिग्गज ब्रायन लारा के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह वनडे में सबसे ज्यादा लगातार टॉस गंवाने का आंकड़ा है।

Read more:

IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी में तीसरी बार मोहम्मद शमी ने अपनी बॉलिंग पर छोड़ा कैच, इस बार रचिन रवींद्र को मिला जीवनदान