20 Apr, 2026

BY: Shubhamvada

MI vs GT: मुंबई या गुजरात, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी?

MI vs GT: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

ये मुकाबला 20 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का फॉर्म काफी जुदा चल रहा है। एक ओर गुजरात टाइटंस अपनी एक-एक दुश्मनों को पस्त करती जा रही है।

वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस पहला मुकाबला जीने के बाद लगातार हारती ही जा रही है। हार्दिक पांड्या की टीम पॉइंट्स टेबल पर भी सबसे नीचे मौजूद है।

बात करें मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो इस रिकॉर्ड में गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी है।

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें जीटी ने 5 और एमआई ने 3 मुकाबले जीते हैं।

5 मुकाबले जीतकर गुजरात टाइटंस इस रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस से आगे है। अब देखना ये है कि आज के मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है?

Thanks For Reading!

Next: RCB vs GT: गुजरात या आरसीबी, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

Read Next