यह साल टी20 क्रिकेट के लिए काफी अच्छा रहा। फॉर्मेट में एक से बढ़कर एक पारियां देखने को मिलीं। तो आइए जानते हैं कि टी20 इंटरनेशनल के अंदर 5 सबसे बड़ी पारियां कौन सी हैं।
2 / 6
1- मोहम्मद ईशान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम स्पेन के बल्लेबाज मोहम्मद ईशान का है। ईशान ने 7 दिसंबर को क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले में 63 गेंदों का सहारा लेते हुए 160 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 17 छक्के निकले थे।
3 / 6
2- फिल सॉल्ट
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। सॉल्ट ने 12 सितंबर को अफ्रीका के खिलाफ मैच में 60 गेंदों में 141* रनों की पारी खेली थी, जिसमें 15 चौके और 8 छक्के लगाए थे।
4 / 6
3- अभिषेक शर्मा
लिस्ट में अगला नाम भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का है। अभिषेक ने 2 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 54 गेंदों का सहारा लेते हुए 135 रन बनाए थे, जिसमें 13 छक्के और 7 चौके शामिल थे।
5 / 6
4- जान फ्रीलिंक
लिस्ट में चौथा नाम नामीबिया के जान फ्रीलिंक का आता है। फ्रीलिंक ने नाइजीरिया के खिलाफ 65 गेंदों में 15 चौके और 6 छक्के लगाकर 134 रन स्कोर किए थे।
6 / 6
5- डेवाल्ड ब्रेविस
टॉप-5 की लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस सबसे निचले पायदान पर हैं। ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 56 गेंदों में 125* रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 8 छक्के निकले।