Sports Yaari
search icon
English / हिंदी
  • All iconहोम
  • Cricket icon क्रिकेट
  • ipl icon आईपीएल
  • web stories icon वेब स्टोरीज
  • photos icon फोटो
  • wwe icon WWE
  • wwe icon अन्य खेल
Facebook Youtube Twitter
  • होम
  • Photos
  • Abhishek Sharma usman tariq tilak varma ishan kishan sahibzada farhan 5 major players of IND vs PAK

अभिषेक शर्मा से उस्मान तारिक तक... कोलंबो में IND vs PAK महामुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर होगी पूरी दुनिया का नजरें

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 15 Feb 2026, 04:50 PM
iconUpdated: 15 Feb 2026, 04:58 PM
IND vs PAK Match, T20 World Cup 2026
IND vs PAK Match, T20 World Cup 2026


Image 2026 02 15T165304 315
icon
1 / 13

IND vs PAK: कोलंबो में रविवार, 15 फरवरी को शाम 7 बजे से एक ऐसा हाईवोल्टेज मुकाबला होने वाला है जिसका क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये मैच है भारत-पाकिस्तान का।

IND vs PAK
icon
2 / 13

जी हां, आज यानी 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर कांटे की जंग होने वाली है। इस मुकाबले पर दुनिया भर की निगाहें होती है।

T20 World Cup 2026 IND Vs PAK
icon
3 / 13

भारत-पाकिस्तान की टीम ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है। ऐसे में जो टीम आज हारेगी उसका विजय रथ भी रुक जाएगा और जो टीम जीतेगी उसका सुपर-8 का टिकट भी पक्का हो जाएगा।

Abhishek Sharma discharged from hospital ahead of IND vs PAK Clash
icon
4 / 13

इस अहम मुकाबल में दोनों टीमें जी जान लगाकर मेहनत करेंगी। लेकिन दुनिया की नजरें इन पांच खिलाड़ियों पर कुछ ज्यादा ही पैनी रहेंगी।

 Image 7459662
icon
5 / 13

भारतीय ओपनिंग बैट्समैन अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ टीम में वापसी कर सकते हैं। मौजूदा दौर के सबसे तेज तर्रार बल्लेबाजों में गिने जाने वाले अभिषेक पावरप्ले में ताबड़तोड़ रन बनाकर मैच का रुख बदल सकते हैं। उनकी आक्रामक शुरुआत भारत को मजबूत आधार दे सकती है।

 Image 8660865
icon
6 / 13

तिलक वर्मा ने 2025 एशिया कप में लगातार रन बनाकर खुद को साबित किया था। फाइनल में नाबाद 69 रन की पारी खेलकर उन्होंने टीम को खिताब दिलाया।

PTI02 14 2026 000728B
icon
7 / 13

तिलक पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एक बार फिर अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। वह किसी भी परिस्थिति में तेज और सूझबूझभरी बल्लेबाजी करने का मद्दा रखते हैं।

 Image 6078253
icon
8 / 13

विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन 2026 में टीम इंडिया में वापसी के बाद शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने महज 6 मैचों में 296 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 222.55 रहा है।

PTI02 14 2026 000719B
icon
9 / 13

इस साल उनके बल्ले से 29 चौके और 23 छक्के अब तक आ चुके हैं। ओपनिंग में ईशान विपक्षी गेंदबाजों पर शुरुआत से दबाव बनाने की काबिलियत रखते हैं।

PTI02 13 2026 000445B
icon
10 / 13

पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक मौजूदा समय में अपने अजीब गेंदबाजी एक्शन की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। भारत को उनसे सावधान रहने की जरूरत है।

PTI02 14 2026 000376B
icon
11 / 13

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने एक मैच खेला है और 3 विकेट अपने नाम किए हैं। इससे पहले नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने भी विकेट के पीछे से गेंदबाजी की थी और भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किलें हुई थी।

AP02 10 2026 000620A
icon
12 / 13

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले मैच में यूएसए के खिलाफ अर्धशतक लगाया था और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

PTI02 13 2026 RPT470A
icon
13 / 13

वे भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 में तीन मैचों में 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को फरहान को जल्दी आउट करना होगा, नहीं तो वे टीम इंडिया के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

Follow Us Google News
Next Article Begins

ताजा खबर

GT Vs RR IPL 2026 Qualifier 2
GT vs RR Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स को हराकर गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंची, IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा रन चेज

29 May, 2026

Sai Sudharsan Hit Wicket and Shubman Gill Reaction
Sai Sudharsan की फूटी किस्मत! लगातार दूसरी बार हिट विकेट का हुए शिकार, शुभमन गिल ने भी पीट लिया सिर; VIDEO

29 May, 2026

Shubman Gill Century In Qualifier 1
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुभमन गिल ने क्वालिफायर 2 में जड़ा ऐतिहासिक शतक, रिकॉर्ड्स किए अपने नाम

29 May, 2026

GT vs RR Qualifier 2: Donovan Ferreira and Rashid Khan
6,6,6,6... डोनावोन फरेरा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में मचाई तबाही, कूट-कूटकर राशिद खान की निकाली हवा

29 May, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Vs GT
लगातार दूसरी बार नर्वस 90s का शिकार हुए वैभव सूर्यवंशी, गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी अधूरा रह गया शतक

29 May, 2026

IPL 2026 Qualifier 2 Toss
IPL 2026: क्वालिफायर-2 में हुआ टॉस ड्रामा, दो बार उछला सिक्का; शुभमन गिल के चेहरे पर दिखी नाराजगी

29 May, 2026

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 1
वैभव सूर्यवंशी की बढ़ी ब्रांड वैल्यू, बैट इस्तेमाल करने के लिए कंपनी ने दिया 12 करोड़ रुपये का ऑफर

29 May, 2026

GT vs RR Qualifier 2 Playing XI Rajasthan Royals won the toss and bat against Gujarat Titans
GT vs RR Qualifier-2: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, 'आर या पार' मुकाबले में गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI बदली

29 May, 2026

Search

खेल अनुभाग

  • होम
  • क्रिकेट
  • IPL

क्रिकेट अपडेट

  • WWE
  • फुटबॉल
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो गैलरी

त्वरित सम्पक

  • बैडमिंटन
  • ओलंपिक
  • AUS vs SA
  • IND vs WI
  • IND vs PAK

संपर्क करें

email icon Info@sportsyaari.com

Sports Yaari
About Us Contact Us Disclaimer Copyright Notice Privacy and Cookies Policy DMCA Policy Sitemap