IPL 2025 खेलने के तुंरत बाद भारत छोड़ेंगे Yuzvendra Chahal, अब इस विदेशी टीम के लिए खेलेंगे क्रिकेट

भारतीय लेग स्पिनर Yuzvendra Chahal एक बार फिर नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलते नज़र आएंगे। चहल जून से सीजन के अंत तक टीम का हिस्सा होंगे और वनडे कप व काउंटी चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

iconPublished: 17 Apr 2025, 03:22 PM
iconUpdated: 17 Apr 2025, 03:23 PM

Team India के लेग स्पिनर Yuzvendra Chahal एक बार फिर इंग्लिश काउंटी टीम नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए खेलते नज़र आएंगे। क्लब ने घोषणा की है कि चहल जून से लेकर सीजन के अंत तक टीम का हिस्सा होंगे।

चहल रॉथसे काउंटी चैंपियनशिप और मेट्रो बैंक वनडे कप दोनों टूर्नामेंट्स में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनका पहला मुकाबला 22 जून को मिडलसेक्स के खिलाफ होगा।

2024 में किया था दमदार प्रदर्शन

Yuzvendra Chahal ने 2024 सीजन में नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। वनडे कप में केंट के खिलाफ डेब्यू मैच में उन्होंने 5 विकेट लिए थे, जबकि काउंटी चैंपियनशिप में डर्बीशायर के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 9/99 के आंकड़े दर्ज किए थे।

Yuzvendra Chahal returns to Northamptonshire for 2025 season | ESPNcricinfo

उन्होंने डर्बीशायर और लीसेस्टरशायर के खिलाफ मैच जिताऊ गेंदबाज़ी की थी, जिससे टीम को लगातार दो जीत हासिल हुई थी। पूरे सीजन में उन्होंने सिर्फ चार फर्स्ट क्लास मैचों में 19 विकेट झटके थे, वो भी 21 के औसत से।

Yuzvendra Chahal ने जताई खुशी

पुनः चयन पर Yuzvendra Chahal ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "पिछला सीजन मेरे लिए शानदार रहा और मैं यहां दोबारा लौटकर बहुत खुश हूं। ड्रेसिंग रूम में कुछ बेहतरीन लोग हैं और मैं फिर से उस माहौल का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।" सीजन के अंत में हमने बेहतरीन क्रिकेट खेला था और उम्मीद है कि हम इस बार भी जीत की राह पर रहेंगे।"

कोच और CEO ने भी जताई उम्मीद

टीम के कोच डैरेन लैहमन ने चहल की वापसी को टीम के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। "दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर्स में से एक चहल का लौटना हमारे लिए शानदार है। उनके अनुभव और खेल के प्रति जुनून का कोई जवाब नहीं।"

Read More :

शादी के 8 साल बाद Zaheer Khan के घर बेबी बॉय का हुआ जन्म, बेहद खूबसूरत है बच्चे का नाम, जानकर क्रिकेटर के लिए बढ़ जाएगी और इज्जत