'क्रिमिनल ऑफेंस...' RCB के IPL 2025 फाइनल जीतने पर भड़के Yograj Singh! श्रेयस अय्यर को सुनाई खरीखोटी

आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में Punjab Kings को आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद श्रेयस अय्यर पर Yograj Singh भड़के।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 05 Jun 2025, 12:10 PM

Yograj Singh on Shreyas Iyer: आईपीएल के 18वें सीजन में पंजाब किंग्स की जीत पर अब गुस्से का उबाल देखने को मिलता जा रहा है। इस मेगा टी20 लीग के खिताबी जंग में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पंजाब किंग्स को रोमांचक अंदाज में 6 रन से हराया। पंजाब किंग्स को भी 18 साल से खिताब का इंतजार था, ऐसे में यहां पर हारने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर पर सवाल खड़े हो रहे हैं।जिसमें भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) ने सीधे तौर पर श्रेयस अय्यर को जिम्मेदार ठहरा दिया है।

Yograj Singh ने श्रेयस अय्यर को बताया दोषी

जी हां... आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 1 रन बना सके थे। वो इस सीजन शानदार फॉर्म में थे और 600 से ज्यादा रन बना चुके थे। लेकिन वो सस्ते में चलते बने। ऐसे में योगराज सिंह (Yograj Singh) ने उन्हें अपराधी करार दिया है और कहा है कि उन पर तो धारा 302 लगनी चाहिए।

पंजाब किंग्स की हार के असली गुनहगार हैं अय्यर

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) ने एएनआई के साथ बात करते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने सनसनीखेज बयान देते हुए कह दिया कि श्रेयस अय्यर ने जो किया वो क्रिमिनल ऑफेंस है इसकी कोई माफी नहीं है।

उन्होंने कहा कि, "कल के मैच में केवल एक ही अपराधी है। वह पंजाब का कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। जब भी वह अच्छा खेले हैं तो पंजाब जीता है। उनके पीछे खेलने वाला कोई नहीं था। खेल से कोई बड़ा नहीं है। भारत में केवल दो महान फिनिशर हुए हैं। एमएस धोनी और युवराज सिंह। उनकी जीत का प्रतिशत 92% है. युवराज का 98% जीत का प्रतिशत है। युवराज ने अकेले दम पर 72 मैच जीते हैं। इसे खिलाड़ी कहते हैं।''

मुझे श्रेयस अय्यर पर आ रहा है बहुत गुस्सा- योगराज सिंह

योगराज सिंह का गुस्सा अपने पूरे चरम पर था। उन्होंने इसके बाद कहा कि, ''आप मुझे बताओ, आपने पंजाब को फाइनल तक पहुंचाया। जब भी आपने प्रदर्शन किया, टीम जीती है। विराट कोहली ने 40 रन (43 रन) बनाए, लेकिन वो 40 रन 80 बन गए। केवल एक व्यक्ति ने पंजाब को मैच हराया, वह उनका कप्तान है। मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। जो कल हुआ, कोई नहीं देखेगा। कल क्या होगा, कोई नहीं जानता। लेकिन जो आज हुआ, उसकी बात होगी।“

अय्यर के आउट होने वाला शॉट क्रिमिनल ऑफेंस

इसके बाद योगराज सिंह ने आगे कहा कि, “श्रेयस अय्यर ने जो शॉट फाइनल में खेला, वो मेरे हिसाब से एक क्रिमिनल ऑफेंस था। अशोक मांकड़ ने मुझे बताया था कि ऐसा शॉट धारा 302 के तहत आता है, और इसके लिए दो मैच का बैन लग सकता है। ये माफ करने लायक नहीं है।”

Also Read- IPL 2025: आकाश चोपड़ा ने चुनी बेस्ट प्लेइंग-11, शुभमन गिल को नहीं मिल सकी जगह, जानें किन 11 खिलाड़ियों को किया शामिल