England Lions vs India A: इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंडिया ए टीम को उस समय बड़ा झटका लगा जब सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) अंपायर की गलती का शिकार हो गए। इस मैच में इंग्लैंड लायंस ने टॉस जीतकर इंडिया ए को पहले बल्लेबाजी के लिए न्योता किया।
Yashasvi Jaiswal बने अंपायर की बड़ी गलती के शिकार, इंग्लैंड के खिलाफ DRS न होने की चुकानी पड़ी कीमत!
Table of Contents
Yashasvi Jaiswal Out Controversy Against England Lions: भारतीय क्रिकेट टीम 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। जिसके लिए भारतीय टीम इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुकी है। इससे पहले इंडिया ए इंग्लैंड में अनऑफिसियल टेस्ट मैच खेल रही है। इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनऑफिसियल टेस्ट मैच 6 जून को नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड पर खेला जा रहा है।
इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनऑफिसियल टेस्ट में भारत 'ए' की टीम टॉस हार गई और उसे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पहले बल्लेबाजी करने उतरे। लेकिन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) 'अंपायरिंग ब्लंडर' का शिकार हो गए। यह घटना तब हुई जब मैच में डीआरएस उपलब्ध नहीं था, जिसका खामियाजा भारत 'ए' को भुगतना पड़ा।
Yashasvi Jaiswal बने अंपायर की बड़ी गलती के शिकार
इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स भी इस मैच में चोट से वापसी कर रहे थे। क्रिस वोक्स ने ही यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को पवेलियन भेजा। गेंद तेजी से आई और बल्लेबाज के पैड पर लगी। हालांकि, पहली नजर में ऐसा लगा कि गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही है। लेकिन अंपायर ने कुछ और ही सोचा और बिना किसी हिचकिचाहट के जायसवाल को आउट करार दे दिया। दुर्भाग्य से, इस मैच में जायसवाल और इंडिया 'ए' के लिए डीआरएस उपलब्ध नहीं था, इसलिए अंपायर का फैसला नहीं बदला जा सका।
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) 26 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए।
इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस प्लेइंग इलेवन
- भारत ए की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), करुण नायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियन, अंशुल कंबोज, तुषार देशपांडे और खलील अहमद। - इंग्लैंड लॉयंस की प्लेइंग इलेवन
टॉम हेन्स, बेन मैकिनी, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स रेव (कप्तान और विकेटकीपर), मैक्स होल्डन, जॉर्ज हिल, क्रिस वोक्स, फरहान अहमद, जोश टंग और एडवर्ड जैक।
इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल
- पहला टेस्ट मैच: 20 से 24 जून, भारत में दोपहर 3:30 बजे (हैडिंग्ले, लीड्स)
- दूसरा टेस्ट मैच: 2 से 6 जुलाई, भारत में दोपहर 3:30 बजे (एजबेस्टन, बर्मिंघम)
- तीसरा टेस्ट मैच: 10 से 14 जुलाई, भारत में दोपहर 3:30 बजे (लॉर्ड्स, लंदन)
- चौथा टेस्ट मैच: 23 से 27 जुलाई, भारत में दोपहर 3:30 बजे (एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर)
- पांचवां टेस्ट मैच: 31 जुलाई से 4 अगस्त, भारत में दोपहर 3:30 बजे (द ओवल, लंदन)
Read More Here:
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस गेंदबाज की वापसी से टीम इंडिया में खौफ!
बेंगलुरु भगदड़ के बाद जागा BCCI! अब लेगा बड़ा फैसला, इस रिपोर्ट में खुलासा