यश दयाल का विवादों से रहा है पुराना नाता, 'लव-जिहाद' की स्टोरी लगाकर बुरा फंस चुका है ये गेंदबाज
Yash Dayal: यश दयाल इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। आरसीबी के तेज गेंदबाज पर यौन, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं। इससे पहले 2023 में यश लव जिदाह को लेकर स्टोरी पोस्ट कर बुरा फंसे थे।
Yash Dayal Love Jihad 2023 Case Instagram Story: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज यश दयाल बड़ी मुश्किल में फंस चुके हैं। उन पर एक महिला की तरफ से यौन, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दयाल के खिलाफ FIR भी दर्ज हो चुकी है। आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब यश दयाल विवादों में घिरे हों, इससे पहले लव-जिहाद को लेकर वह बुरे फंस चुके हैं।
2023 में गुजरात टाइटंस से खेलने के दौरान दयाल ने इंस्टाग्राम पर लव जिहाद को लेकर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी। गेंदबाज की इंस्टा स्टोरी को मुस्लिम विरोधी बताकर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।
स्टोरी लगाने के बाद मांगी थी माफी
बता दें कि मुस्लिम विरोधी स्टोरी लगाने के बाद यश दयाल ने कुछ ही देर में डिलीट कर दी थी। इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। माफी मांगते हुए दयाल ने लिखा था, "स्टोरी के लिए माफी चाहता हूं, वो गलती से पोस्ट हो गई थी। प्लीज नफरत ना फैलाएं। मैं सभी समुदाय और सम्माज की इज्जत करता हूं।"
Yash Dayal who posted this islamophobic picture on his insta is now facing serious allegations of mentally, emotionally and physically abusing a woman under the false promise of marriage. pic.twitter.com/ylFaELYSmj
इन दिनों यश दयाल एक महिला के जरिए लगाए आरोपों का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया कि दयाल के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। मामला दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ चैट भी लीक हुईं, जिसे लेकर दावा किया गया कि यह दयाल और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के बीच की चैट हैं।
बताया गया कि जिस महिला ने दयाल के ऊपर संगीन आरोप लगाए, वह बीते करीब पांच सालों से आरसीबी के गेंदबाज के साथ रिलेशन हैं। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि अब तक यश दयाल या फिर उनके परिवार की तरफ से महिला के जरिए लगाए गए आरोपों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।