Aiden Markram ने WCT Final 2025 में दक्षिण अफ्रीका को दिलाई जीत, विराट कोहली ने पहले ही कर दिया था प्रिडिक्शन!

Aiden Markram: सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्करम की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। तो क्या कोहली ने पहले से ही WTC Final 2025 में मार्करम के शतक की भविष्यवाणी कर ली थी? आइए जानते हैं।

iconPublished: 14 Jun 2025, 05:53 PM
iconUpdated: 14 Jun 2025, 11:34 PM

Virat Kohli Reaction On Aiden Markram: दक्षिण अफ्रीका ने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम किया। अफ्रीका को जीत दिलाने में एडन मार्करम (Aiden Markram) की शतकीय पारी ने अहम योगादान दिया। लेकिन क्या अगर हम आप से कहें कि विराट कोहली ने मार्करम की इस पारी का पहले ही प्रिडिक्शन कर दिया था, तो शायद आप झूठ मानेंगे। लेकिन इससे ही जुड़ा विराट कोहली का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।

रन चेज में Aiden Markram ने किया कमाल

लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 282 रनों का लक्ष्य रखा था। इस रन चेज में टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे एडन मार्करम ने अहम योगदान दिया। मार्करम ने 207 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 136 रनों की पारी खेली। मार्करम की इस शतकीय पारी ने अफ्रीका की जीत को लगभग कंफर्म कर दिया था।

Aiden Markram के ऊपर विराट कोहली का रिएक्शन वायरल

मार्करम की शानदार पारी के बाद विराट कोहली का एक रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्करम की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल विराट कोहली ने मार्च, 2018 में मार्करम की तारीफ में एक्स पर पोस्ट की थी। कोहली की यह पोस्ट मार्करम की विनिंग शतकीय पारी के बाद तेजी से वायरल हो रही है। कोहली ने लिखा था, "एडेन मार्करम को देखना एक आनंददायी अनुभव है!" यहां देखें कोहली का मार्करम पर सालों पुराना रिएक्शन...

दक्षिण अफ्रीका ने जीता दूसरा आईसीसी खिताब

गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के जरिए अफ्रीका ने दूसरा आईसीसी खिताब जीता। इससे पहले टीम ने 1998 में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। अब टीम ने 27 साल के सूखे को खत्म करते हुए खिताब जीता। इस जीत के साथ अफ्रीका ने अपने सिर पर लगे 'चोकर्स' के टैग को भी काफी हद तक हटा लिया।

Read more:

27 साल का सूखा खत्म, सिर से हटा 'चोकर्स' का टैग; द. अफ्रीका ने टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया हराकर रचा इतिहास