WTC Final 2025 जीतने के बाद टेम्बा बावुमा ने Kagiso Rabada विवाद पर तोड़ी चुप्पी, डर्ग्स मामले में दी क्लीन चिट?

WTC 2025 फाइनल में अफ्रीका की जीत के हीरो Kagiso Rabada ने ड्रग्स विवाद के बाद शानदार वापसी की। कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी रबाडा को लेकर बड़ा बयान दिया

iconPublished: 14 Jun 2025, 08:20 PM
iconUpdated: 14 Jun 2025, 08:25 PM

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को लॉर्ड्स के मैदान पर हराकर इतिहास रच दिया। यह अफ्रीका का 1998 के बाद पहला ICC खिताब है। इस यादगार जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा, जिन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 9 विकेट झटके और विरोधी बल्लेबाज़ी की रीढ़ तोड़ दी। वहीं मुकाबले के बाद कप्तान टेम्बा बावुमा ने Kagiso Rabada को लेकर बड़ा बयान दिया है।

कप्तान टेम्बा बावुमा ने Kagiso Rabada विवाद पर तोड़ी चुप्पी

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में टेम्बा बावुमा ने एडेन मार्करम के बारे में कहा, "कागिसो रबाडा एक महान खिलाड़ी हैं। कुछ दिन पहले मैं ICC Hall of Fame इवेंट में गया था, और मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले कुछ सालों में उनका नाम भी उसमें होगा। वो जिस तरह के विवाद के बीच इस फाइनल में आए और फिर जो प्रदर्शन किया, वो अविश्वसनीय है।"

आईपीएल के दौरान हुए थे बैन:

IPL 2025 के दौरान Kagiso Rabada पर ड्रग्स से जुड़ा गंभीर आरोप लगा था। अब इस मामले में साफ हो चुका है कि रबाडा का सस्पेंशन एक महीने का था और इसकी वजह कोकीन का सेवन था। आईपीएल के दौरान उन्हें अचानक से घर जाना पड़ा था जिस वजह से उन्हें काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा था।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शानदार वापसी:

Kagiso Rabada acknowledges the crowd's support after his five-for, Australia vs South Africa, World Test Championship final, Lord's, June 11, 2025

लॉर्ड्स टेस्ट में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में Kagiso Rabada ने आलोचकों को करारा जवाब दिया। पहली पारी में 15.4 ओवर में 5 मेडन डालते हुए 51 रन देकर 5 विकेट लिए, वहीं दूसरी पारी में 18 ओवर में 59 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

Read Also: WTC Final: ओए इधर आ, क्या बोला तूने... दर्शकों की हूटिंग पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने मैदान पर खोया आपा, कर डाली ये हरकत