EXCLUSIVE: बस यही बाकी था.... RCB के 18 साल बाद ट्रॉफी जीतने पर ये क्या बोल गए रिद्धिमान शाहा

आईपीएल में 18 साल बाद आरसीबी (RCB) ने अपने खिताब के सुखे को खत्म करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

icon द्वारा Nishu Raj
iconPublished: 15 Jun 2025, 09:15 PM

आईपीएल में 18 साल बाद आरसीबी (RCB) ने अपने खिताब के सुखे को खत्म करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर जब टीम ने खिताब जीता तो आरसीबी फैंस और इसके खिलाड़ियों के बीच गजब का माहौल था। पिछले 18 सालों से आरसीबी (RCB) के साथ रहे विराट कोहली के लिए इससे खास पल और कोई नहीं हो सकता, जो टीम के ट्रॉफी जीतने के बाद काफी ज्यादा भावुक भी नजर आए।

इन सब के बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रिद्धिमान शाहा ने आरसीबी के ट्रॉफी जीतने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है जो विराट कोहली के काफी करीबी माने जाते हैं। दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ काफी समय बिताया है और काफी अच्छे से एक दूसरे को जानते हैं।

RCB के ट्रॉफी जीतने पर रिद्धिमान शाहा ने दी प्रतिक्रिया

स्पोर्ट्सयारी के एंकर नितिन भारद्वाज ने जब रिद्धिमान साहा से आरसीबी (RCB) के ट्रॉफी जीतने पर सवाल किया और पूछा कि पिछले 18 साल से यह टीम खिताब नहीं जीत पा रही थी लेकिन इस बार टीम ने वह कर दिखाया है। विराट कोहली ने सब कुछ जीत लिया था, बस एक आईपीएल ट्रॉफी ही बाकी रह गई थी उनके कैबिनेट में और इस बार उन्होंने यह भी कर दिखाया।

इस बारे में रिद्धिमान शाह ने उस दौर को याद किया, जब सचिन तेंदुलकर क्रिकेट को छोड़ रहे थे, उससे पहले 2011 में भारत ने वर्ल्ड कप जीता और इस जीत के बाद तेंदुलकर पूरी तरह से भावुक हो गए थे। ठीक इसी तरह विराट कोहली के साथ भी हुआ जहां 18 साल बाद खिताब जीतने के बाद वह भी अपने भावनाओं को काबू में नहीं रख पाए और मैदान पर काफी ज्यादा इमोशनल हो गए। शाहा ने आगे कहा कि इतने दिनों तक आईपीएल खेलने के बाद विराट कोहली आईपीएल की यह ट्रॉफी डिजर्व करते हैं।

विराट कोहली के साथ है गहरा कनेक्शन

आरसीबी (RCB) की तारीफ करते हुए शाहा ने यह भी कहा कि यह टीम हर साल कमाल का खेल दिखाती नजर आती है, लेकिन किसी न किसी वजह से नॉकआउट मैच में बाहर हो जाती थी। इस बार टीम ने दमदार खेल दिखाया। रिद्धिमान शाह ने विराट कोहली के साथ काफी क्रिकेट खेला है और उनकी कप्तानी में भी उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना बेहतरीन खेल दिखाया है।

ऐसे में दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को भली भांती जानते हैं। यही वजह है कि शाहा ने ट्रॉफी जीतने को लेकर आरसीबी (RCB) का फुल सपोर्ट किया है क्योंकि वह जानते हैं कि टीम इस बार इसकी पूरी हकदार रही हैं।

Read Also: EXCLUSIVE: इंग्लैंड दौरे से पहले इस भारतीय दिग्गज ने Rishabh Pant पर दिया बड़ा बयान, शुभमन गिल की कप्तानी से की तुलना