WPL 2026: दीप्ति शर्मा के बाद यूपी वॉरियर्स ने आशा शोभना पर लगाई बड़ी बोली, श्री चरणी भी बनीं करोड़पति

WPL 2026 UP Warriorz: यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा के बाद आशा शोभना पर करोड़ों की बोली लगाई। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने श्री चरणी पर करोड़ों खर्च किए।

iconPublished: 27 Nov 2025, 06:38 PM
iconUpdated: 27 Nov 2025, 07:21 PM

WPL 2026 UP Warriorz: यूपी वॉरियर्स की टीम महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स के साथ उतरी थी। टीम के पास कुल 14.50 करोड़ रुपये का पर्स था। टीम ने भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को 3.20 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा। इसके बाद टीम ने भारतीय ऑलराउंडर आशा शोभना पर करोड़ों की बोली लगाई।

स्पिन ऑलराउंडर आशा को यूपी ने 1.1 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा। बता दें कि आशा की बेस प्राइज 30 लाख रुपये थी। शोभना महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थी।

श्री चरणी भी बनी करोड़पति (WPL 2026)

वहीं भारतीय स्पिनर श्री चरणी को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.3 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा। बताते चलें कि श्री चरणी भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलती हैं। वह 2025 वर्ल्ड कप में खेलती हुई भी नजर आई थीं।

Shree Charani

आशा शोभना का करियर

आशा शोभना ने अपने करियर में 15 डब्ल्यूपीएल मुकाबले खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 17 विकेट चटकाए। इसके अलावा आशा ने 2 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। वनडे में उन्होंने 4 विकेट चटकाए और टी20 इंटरनेशनल में 9 विकेट अपने खाते में डाले।

Asha Sobhana
Asha Sobhana

श्री चरणी का करियर

बात करें श्री चरणी के महिला आईपीएल करियर की, तो उन्होंने कुल 2 मैच खेले हैं। इन मैचों की 2 पारियों में उन्होंने 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा 2 पारियों में बैटिंग करते हुए 3 रन बनाए।

वहीं श्री चरणी के अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें, तो उन्होंने 18 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। वनडे की 18 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 23 विकेट चटकाए, जिसमें बेस्ट फिगर 3/41 का रहा। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल की 5 पारियों में श्री चरणी ने 10 विकेट अपने खाते में डाले, जिसमें बेस्ट फिगर 4/12 का रहा।

Read more: जेमिमा रोड्रिग्स या लौरा वोल्वार्ड्ट कौन होंगी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान! देखें WPL 2026 के लिए फुल DC स्क्वॉड

WPL 2026: बाल-बाल बचा स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड, इस भारतीय पर यूपी वॉरियर्स ने पानी की तरह बहाए पैसे, बनीं WPL इतिहास की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी

'रोहित-कोहली ने...' शर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, एशिया कप-चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी सुनाई खरी-खोटी