WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, पहले बैटिंग के लिए उतरेगी RCB; देखे दोनों की प्लेइंग XI

MI vs RCB Toss: WPL 2025 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। RCB पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरेगी।

iconPublished: 11 Mar 2025, 07:07 PM
iconUpdated: 11 Mar 2025, 07:25 PM

MI vs RCB Toss Update: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने हैं। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में आरसीबी पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरेगी। मुंबई के लिए यह मुकाबला फाइनल के लिहाज से काफी अहम होगा।

मुंबई के पास डायरेक्ट फाइनल में पहुंचने का मौका (WPL 2025)

आरसीबी के खिलाफ खेले जाने वाले इस मुकाबले में जीत हासिल कर मुंबई डायरेक्ट फाइनल में जगह बना लेगी। मुंबई 10 पॉइंट्स के साथ दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स 10 पॉइंट्स के साथ पहले पायदान पर है। दिल्ली ने सभी लीग मैच खेल लिए हैं। ऐसे में मुंबई मुकाबला जीतकर पहले पायदान पर पहुंच जाएगी और सीधा फाइनल में जगह हासिल कर लेगी।

टॉस के बाद क्या बोली मुंबई इंडियंस? (WPL 2025)

टॉस के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "हम पहले बॉलिंग करेंगे। चेज करना बेहतर ऑप्शन है। पिछला मैच एक उदाहरण था। हर मैच में हमने अपनी भूख दिखाई है। यह जरूरी मैच है।"

टॉस के बाद क्या बोली आरसीबी की कप्तान? (WPL 2025)

टॉस के बाद आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, "हम पहले फील्डिंग करेंगे। अगर अच्छा टोटल बनाए, तो अच्छा कर सकते हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में हमने जिस तरह से शुरुआत की थी। इंजरी ने मदद नहीं की। हम अपने ब्रांड का क्रिकेट खेलना चाहते थे, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। जिस तरह राना ने बैटिंग की। वह शानदार थी। रेनुका का अच्छा सीजन था। पेरी ने अच्छी बैटिंग की। हमने तीन बदलाव किए।

मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन (WPL 2025)

हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, परुनिका सिसौदिया।

मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन

सब्बिनेनी मेघना, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, हीदर ग्राहम, स्नेह राणा, किम गार्थ, प्रेमा रावत, जोशीता वीजे।

Read more:

हरभजन सिंह और कॉमेंटेटर जतिन सप्रू ने एक दूसरे पर लगाए संगीन आरोप, भज्जी ने की प्राइवेट फुटेज पब्लिक करने की मांग!