IPL 2025: आईपीएल 2024 में अपनी तेज गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) इस सीजन भी सुर्खियों में रहे। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने की वजह चोट थी। अब मयंक यादव आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मयंक यादव की जगह विलियम ओ रूर्के (William ORourke) को टीम में शामिल किया है।
LSG का प्लेऑफ में पहुंचना हुआ मुश्किल? Mayank Yadav हुए IPL 2025 से बाहर, लखनऊ ने इस कीवी तेज गेंदबाज को टीम में किया शामिल
William ORourke as a Replacement of Mayank Yadav: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को हैरान करने वाले गेंदबाज मयंक यादव के लिए आईपीएल 2025 का सीजन काफी खराब रहा। इस बार चोट के कारण वे सिर्फ दो मैच ही खेल पाए। मयंक यादव एक बार फिर चोट से जूझ रहे हैं। इस कारण वे आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। अब ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उनकी जगह एक कीवी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है। जानिए कौन है वो खिलाड़ी।
कौन है Mayank Yadav का रिप्लेसमेंट?
मयंक यादव (Mayank Yadav) की चोट की समस्या कम नहीं हो रही है। इस कारण वह आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। अब लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनकी जगह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विलियम ओ रूर्के को टीम में शामिल किया है।
आईपीएल ने अपने बयान में कहा, "लखनऊ सुपर जायंट्स ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विलियम ओ रूर्के को मयंक यादव (Mayank Yadav) की जगह टीम में शामिल किया है। मयंक यादव को पीठ में चोट लगी है और अब वो पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ओ रूर्के को 3 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर टीम में लिया गया है।"
आईपीएल 2025 में मयंक यादव का प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने धाकड़ तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) को इस सीजन से पहले 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। लेकिन चोट से उबरने के बाद मयंक ने आईपीएल 2025 के बीच में ही वापसी की और सिर्फ दो मैच ही खेल सके। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 2 विकेट लेकर 40 रन दिए, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ 60 रन खर्च किए लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके।
पहला लीग मैच खेलेंगे विलियम ओ रूर्के
विलियम ओ रूर्के 23 साल के हो रहे हैं। उन्होंने अब तक एक भी लीग मैच नहीं खेला है। लेकिन वे न्यूजीलैंड के लिए सबसे बेहतरीन युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। विलियम ओ रूर्के ने 32 इंटरनेशनल मैचों में 63 विकेट लिए हैं। अब तक उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में 36 विकेट, 17 वनडे मैचों में 22 विकेट और 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 5 विकेट लिए हैं।
Read More Here: