MS Dhoni अभी 30 साल और IPL खेल सकते हैं? इस वीडियो ने फैंस के मन में जगाई उम्मीदें!

IPL 2025: क्रिकेट फैंस एमएस धोनी (MS Dhoni) को हर मौके पर क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन साथ ही फैंस के बीच एक सवाल यह भी उठता है कि धोनी कब तक आईपीएल खेलते नजर आ सकते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बूढ़ा शख्स अपनी पीठ पर ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर विकेटकीपिंग करता नजर आ रहा है।

iconPublished: 01 May 2025, 07:05 PM
iconUpdated: 26 May 2025, 04:24 PM

Alexander Steele Wicketkeeping video: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से बाहर हो गई है। जिसके बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) के करियर को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चाओं में से एक यह है कि क्या एमएस धोनी आईपीएल 2026 में भी खेलते नजर आएंगे? इसके साथ ही फैंस के मन में एक और सवाल घूम रहा है कि एमएस धोनी कब तक आईपीएल मैच खेलेंगे? लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इन सभी सवालों पर विराम लगाने का काम किया है।

MS Dhoni अभी 30 साल और IPL खेल सकते हैं?

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग विकेटकीपिंग करता हुआ नजर आ रहा है। यहां तक ​​कि वह बुजुर्ग अपनी पीठ पर ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर विकेटकीपिंग करता हुआ नजर आया। वीडियो में बुजुर्ग विकेट के पीछे खड़ा होकर एक मध्यम गति के गेंदबाज का सामना कर रहा था। उसने लेग साइड पर जा रही गेंद को आसानी से पकड़ लिया।

अब फैंस इस विकेट कीपर के जज्बे की तुलना एमएस धोनी (MS Dhoni) से कर रहे हैं। जिसके बाद फैंस मान रहे हैं कि धोनी अभी 30 और विकेटकीपिंग कर सकते हैं।

कौन है वह क्रिकेटर जो ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर विकेटकीपिंग कर रहा है?

असल में वायरल हो रहा यह वीडियो, जिसमें एक बुजुर्ग ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ विकेटकीपिंग कर रहे हैं, स्कॉटलैंड के क्रिकेटर अलेक्जेंडर स्टील का है। वीडियो में उनकी उम्र 83 साल बताई जा रही है, लेकिन असल में इस खबर के लिखे जाने तक एलेक्स स्टील की उम्र 84 साल और 65 दिन हो चुकी है।

एलेक्स स्टील ने अपने करियर में 14 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 24.84 की औसत से 621 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े। विकेट के पीछे उन्होंने 11 कैच पकड़े और 2 स्टंपिंग भी की है।

एमएस धोनी के आईपीएल आंकड़े

43 वर्षीय एमएस धोनी (MS Dhoni) ने खबर लिखे जाने तक 274 आईपीएल मैच खेले हैं। उन्होंने 38.52 की औसत से 5394 रन बनाए हैं। जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 156 कैच लिए हैं और 46 स्टंपिंग भी की हैं।