आईपीएल 2025 का 26 वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG vs GT) के बीच शनिवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीजन लखनऊ सुपरजाइंट्स की शुरुआत मिली जुली रही है।
LSG vs GT में से कौन सी टीम होगी विजेता, मैच से पहले जानिए सटीक भविष्यवाणी
Table of Contents
आईपीएल 2025 का 26 वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG vs GT) के बीच शनिवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीजन लखनऊ सुपरजाइंट्स की शुरुआत मिली जुली रही है। वहीं गुजरात टाइटंस लगातार चार मुकाबले जीत कर इस मुकाबले को काफी ज्यादा गंभीर बनाने आ रही है।
LSG vs GT: संतुलित दिख रही है लखनऊ सुपरजाइंट्स

पांच मैंचो में तीन जीत के साथ अभी भी लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG vs GT) की टीम प्लेऑफ में बनी हुई है, लेकिन उनकी टीम में अभी निरंतरता की आवश्यकता है। आखिरी मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस टीम को चार रन की मामूली जीत हासिल हुई थी जिसमें निकोलस पूरण ने 87 रन, मिशेल मार्श ने 81 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। यह दोनों ही खिलाड़ी तेजी से रन बना रहे हैं। वही ऐडन मारक्रम मार्क्रम भी कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं।
हालांकि अभी भी ऋषभ पंत और डेविड मिलर की खराब फार्म चिंता का विषय बनी हुई है जो नियमित रूप से टीम में अपना योगदान देने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। गेंदबाजी इकाई भी टीम की कमजोरी है। शार्दुल ठाकुर विकेट लेने में महंगे साबित हुए हैं। हालांकि दिग्वेश राठी टीम के सबसे होनहार गेंदबाज हैं जिन्होंने 7 विकेट अभी तक लिए हैं और उनकी इकोनाँमी काफी अच्छी रही है। इस बीच रवि बिश्नोई अभी भी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।
जीत के लय को बरकरार रखेगी गुजरात टाइटंस
भले ही इस टीम (LSG vs GT) ने शुरुआत के मैच में हार का सामना किया है लेकिन लगातार चार मैच जीतने के साथ इन्होंने अपनी फॉर्म हासिल कर ली है, जो इस वक्त टेबल टॉपर बने हुए हैं। टीम के बल्लेबाज साई सुदर्शन हर मैच में 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं जिन्होंने अभी तक 273 रन बना दिए हैं। राजस्थान के खिलाफ उन्होंने अकेले 82 रन की पारी खेली।
वही जोश बटलर और कप्तान शुभमन गिल भी शानदार लय में दिख रहे हैं। मिडिल ऑर्डर में शेरफेन रदरफोर्ड और शाहरुख खान महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। वही ऑलराउंडर के रूप में वॉशिंगटन सुंदर ने काफी ज्यादा प्रभावित किया है और गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा हर मैच में विकेट चटका रहे हैं.
कौन जीतेगा मैच
लखनऊ सुपरजाइंट्स की मारक क्षमता और गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) की निरंतरता के बीच यह अहम लड़ाई होगी लेकिन गुजरात टाइटंस जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है उससे इस मुकाबले में उनका पलड़ा भारी है क्योंकि टीम के पास एक संतुलित आक्रमण और मजबूत शीर्ष क्रम है।