शुभमन गिल-सारा तेंदुलकर की शादी कब? एजबेस्टन टेस्ट के बीच अचानक सचिन तेंदुलकर से पूछ लिया गया सवाल!

Shubman Gill And Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर से भारत और इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट के बीच अचानक शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की शादी को लेकर सवाल पूछ लिया गया।

iconPublished: 05 Jul 2025, 08:46 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 05:15 PM

Question On Shubman Gill And Sara Tendulkar Marriage: शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। सारा को शुभमन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कहा जाता है। गिल इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। इसी बीच दिग्गज तेंलुकर से गिल और सारा की शादी को लेकर अचानक सवाल पूछ लिया गया।

दिग्गज तेंदुलकर से पूछा गया सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की शुरुआत 02 जुलाई से हुई थी। इसके अगले दिन मास्टर-ब्लास्टर ने गिल और जडेजा की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए एक्स पर पोस्ट साझा किया था। इसी पोस्ट पर उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया।

गिल और सारा की शादी को लेकर क्या पूछा गया सवाल?

जडेजा और गिल की तारीफ में की गई पोस्ट के नीच कमेंट में एक यूजर ने सारा और गिल की शादी को लेकर सवाल करते हुए लिखा, "हमें सारा तेंदुलकर की शादी की खुशखबरी कब सुनने को मिलेगी? शुभमन दूसरी पारी के लिए बिल्कुल तैयार है।"

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को लेकर चर्चा होती है। हालांकि दोनों के रिश्ते को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में गिल ने कहा था कि फिलहाल वह सिंगल हैं।

Shubman Gill

एजबेस्टन टेस्ट में शुभमन गिल का कमाल

गौरतलब है कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में ट्रिपल डिजिट का आंकड़ा हुआ। पहली पारी में गिल ने 378 गेंदों में 30 चौके और 3 छक्कों की मदद से 269 रन स्कोर किए। वहीं दूसरी पारी में गिल शतक का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

Shubman Gill

दोनों पारियों में ट्रिपल डिजिट का आंकड़ा छूने वाले गिल भारत के लिए एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने पूर्व दिग्गज सुनीव गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट में 344 रन स्कोर किए थे।

Read more: Vaibhav Suryavanshi: 10 चौके, 7 छक्के... वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, जड़ा सबसे तेज शतक