आईपीएल के 18वें सीजन में क्वालीफायर 1 मैच खेलने के लिए तैयार आरसीबी की टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli की अपनी टीम के युवा साथी खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा के साथ मस्ती का वीडियो वायरल।
IPL 2025: विराट कोहली अपनी टीम के खिलाड़ी को कहने लगे- ‘दिमाग खाता रहता है मेरा’ जानें क्या है पूरा माजरा
Table of Contents
Virat Kohli with Swastik Chikara: वर्ल्ड क्रिकेट में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। जहां अब लीग राउंड का दौर खत्म होने के बाद प्लेऑफ की जंग शुरू होने वाली है। प्लेऑफ मैचों में क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच टक्कर होगी। गुरुवार को इन दोनों ही टीमों के बीच होने वाले इस मैच के लिए आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) भी पूरी तरह से तैयार है।
Virat Kohli की अपने खिलाड़ियों के साथ मस्ती का वीडियो वायरल
विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान में तो अपने खेल को लेकर तो काफी सीरियस रहते हैं और बहुत ही एग्रेसिव मोड में नजर आते हैं लेकिन अपनी टीम के साथ तो विराट कोहली काफी हंसी और मजाकिया मूड में दिखते हैं। उनका अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। जिसमें एक बहुत ही दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें विराट कोहली अपनी टीम के साथी खिलाड़ी के साथ फुल मस्ती मूड में दिख रहे हैं।
स्वास्तिक चिकारा का विराट कोहली ने बनाया मजाक
जी हां... रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स पर यादगार जीत हासिल की थी। इस जीत के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों ने अपने ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मनाया। जहां वो विराट कोहली अलग ही मूड में दिखे। किंग कोहली का इस दौरान अपनी टीम के युवा साथी खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा के साथ मस्ती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो स्वास्तिक चिकारा का मजाक उड़ा रहे हैं।
स्वास्तिक चिकारा को कोहली ने कहा- हमेशा खाता रहता है दिमाग
चलिए अब आपको पूरा माजरा समझाते हैं। दरअसल लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मिली जबरदस्त जीत के बाद आरसीबी की टीम ने ड्रेसिंग रूम में इस जीत को सेलिब्रेट किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के युवा स्टार बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा से साथ विराट कोहली (Virat Kohli) मस्ती के मूड में दिखे। इस दौरान स्वास्तिक चिकारा ने विराट कोहली के साथ सेल्फी ली। इस पर विराट कोहली ये कहते हुए दिख रहे हैं कि “हमेशा दिमाग खाता रहता है।“ तो इस पर स्वास्तिक चिकारा ने कहा कि “बड़े भैया है हमारे, जब मन करें तब फोटो ले लेते हैं।“