Champions Trophy Final 2025: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में बनेगा 'विश्व रिकॉर्ड', पूरी दुनिया होगी Virat Kohli के आगे नतमस्तक

IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड का Champions Trophy Final मैच 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। इस मैच में Virat Kohli एक विश्व रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं।

icon द्वारा नीराज शर्मा
iconPublished: 09 Mar 2025, 12:41 AM

Virat Kohli Champions Trophy: 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल (Champions Trophy Final) खेला जाएगा। एक तरफ टीम इंडिया है, जो अभी तक पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है, दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टूर्नामेंट में एकमात्र हार भारत के खिलाफ ही आई है। यह मुकाबला निःसंदेह रोमांच से भरपूर रहने वाला है, जिसमें विराट कोहली एक महान रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Virat Kohli बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड?

Virat Kohli के पास सुनहरा मौका है कि वो चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएं। अभी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 791 रन बनाए थे। वहीं विराट ने अब तक 16 पारियों में 746 रन बना लिए हैं। अगर विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ Champions Trophy Final मैच में 46 रन और बना लेते हैं तो वे इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे विराट?

विराट के पास यह भी सुनहरा मौका है कि वो चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में कुल 800 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। अब तक टॉप स्कोरर क्रिस गेल ही रहे हैं। वो 800 का आंकड़ा छूने से 9 रन दूर रह गए थे। विराट यदि इस ICC टूर्नामेंट के इतिहास में 800 रनों का आंकड़ा चूना चाहते हैं तो उन्हें भारत बनाम न्यूजीलैंड Champions Trophy Final मैच में 54 रन बनाने होंगे।

विराट की सबसे पसंदीदा टीमों में से एक न्यूजीलैंड

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल (Champions Trophy Final) में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होना है। न्यूजीलैंड वह टीम है, जिसके खिलाफ Virat Kohli को रन बनाना बहुत पसंद है। विराट ने अब तक 32 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 57.10 के बेहतरीन औसत से 1,656 रन बनाए हैं। 'किंग कोहली' इस टीम के खिलाफ 6 वनडे शतक और 9 हाफ-सेंचुरी जड़ चुके हैं।

Read More Here:

WPL Playoff: इन 3 टीमों ने WPL प्लेऑफ में मारी एंट्री, RCB के बाहर होते ही दिल्ली-मुंबई की हो गई बल्ले-बल्ले; अब सीधे फाइनल की टक्कर

ICC फाइनल्स में Rohit Sharma का उतार-चढ़ाव भरा सफर, 'हिटमैन' के प्रदर्शन पर एक नजर