Virat-Anushka: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ एक बॉडी गार्ड रहता है। जिसको इस कपल के द्वारा मोटी सैलरी दी जाती है।
Virat-Anushka: कितनी है विराट कोहली और अनुष्का के बॉडीगार्ड की सैलरी? आराम से आ जाएंगी 3 फॉर्च्यूनर
Virat-Anushka bodyguard salary: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड की अदाकारा अनुष्का शर्मा (Virat-Anushka) की जोड़ी सबसे क्यूट जोड़ी में से एक है। भारत में सेलिब्रिटिज में इनकी जोड़ी का लेवल ही कुछ अलग है। जिन्हें पूरी दुनिया जानती है। विराट कोहली ने जहां क्रिकेट के मैदान में एक से एक कीर्तिमान बनाए हैं। तो वहीं अनुष्का शर्मा ने फिल्मी जगत में अपनी दमदार एक्टिंग से खास नाम कमाया है।
Virat-Anushka है इंडिया का सबसे क्यूट कपल
इंडिया में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat-Anushka) मोस्ट इंफ्लूएंशियल कपल के रूप में पहचाना जाता है। जिस पर फैंस की नजरें हमेशा टिकी रहती हैं। चाहे वो दिन का कोई भी पहर हो उनके हर एक एक्शन को फैंस टकटकी लगाए नजरें रखते हैं। विराट और अनुष्का की लाइफ को लेकर फैंस हमेशा ही जानने को लेकर उत्सुक रहते हैं कि उनके जीवन की ऐसी कोई बात से वो अनजान ना रहे जो उन्हें जाननी चाहिए।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के जीवन में है खास शख्स
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat-Anushka) के पास अथाह पैसा है। वो कितने अमीर हैं और उनकी नेटवर्थ क्या है। इस बारे में तो मोस्टली फैंस जानते ही हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी लाइफ से जुड़े एक ऐसे खास शख्स से मिलवाते हैं जो उनके साथ सालों से जुड़ा है और उसके बिना विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का कोई काम ही संभव नहीं है।
विराट और अनुष्का का है एक वफादार बॉडीगार्ड
अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हो सकता है। तो यहां पर इस क्यूट कपल के बॉडीगार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां... किंग कोहली और बॉलीवुड की हसीना अनुष्का शर्मा का एक बॉडीगार्ड है सोनू, जो उनके साथ साल 2017 से जुड़े हैं और काम कर रहे हैं। सोनू कई बार तो उनके साथ पब्लिकली भी नजर आते रहते हैं। लेकिन आपने इस शख्स पर कभी गौर नहीं किया होगा। हम आपको सबसे खास सोनू भाई बॉडीगार्ड की सैलरी के बारे में बताते हैं। जिसकी सैलरी जानकर आपके होश तक उड़ जाएंगे।
बॉडीगार्ड सोनू को विराट कोहली की तरफ से मिलते हैं सालाना 1.2 करोड़ रुपये
विराट-अनुष्का (Virat-Anushka) और उनके बच्चों की देखभाल का जिम्मा उठाने वाले सोनू भाई को इस कपल के द्वारा बहुत ही मोटी सैलरी दी जाती है। ऐसी सैलरी कि इतने में एक या दो नहीं बल्कि 3-3 फॉर्चूनर कार खरीदी जा सकती है। इनका वास्तविक नाम प्रकाश सिंह है, जिसे सोनू के नाम से जाना जाता है। सोनू 2017 से इनके साथ काम करता है और इनके कंधों पर कोहली, अनुष्का के साथ ही उनके बच्चे वामिका और अकाय की सुरक्षा का खास जिम्मा होता है।
सोनू इस कपल पर कड़ी नजर रखते हैं और इनको पूरी सुरक्षा मुहैया करवाते हैं। जिसमें फोटो क्लीक करने से लेकर लोगों के मिलते तक का फैसले सोनू ही लेता है। प्रकाश सिंह उर्फ सोनू को विराट कोहली की तरफ से बहुत ही मोटी सैलरी मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें सालाना 1.2 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है। ये उतनी सैलरी है कई लोगों के पूरे जीवन में नहीं हो पाती है। कोहली की शादी से पहले ही सोनू उनके साथ काम करते हैं और कोहली उन्हें अपने परिवार का अहम सदस्य मानते हैं।
Also Read- जश्न में पसरा मातम, पुर्तगाल ने स्पेन को हराकर जीता UEFA का खिताब; फैन की चली गई जान!