Asia Cup 2025 से पहले इस खुलासे ने बढ़ाई टेंशन, वरुण चक्रवर्ती-कुलदीप यादव पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Asia Cup 2025 से पहले टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को लेकर टेंशन वाली अपडेट सामने आई है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 30 Aug 2025, 10:30 AM

Asia Cup 2025: इंग्लैंड दौरे के बाद से अब टीम इंडिया एक नए एक्शन में नजर आने वाली है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया 9 सितंबर से एशिया कप खेलती नजर आएगी। इस टूर्नामेंट (Asia Cup 2025) से पहले टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को लेकर टेंशन वाली अपडेट सामने आई है।

कुछ महीने पहले टीम इंडिया ने दुबई और अबू धाबी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेली थी। अब भारत फिर से इसी जगहों पर एशिया कप खेलने वाली है पर उस समय दुबई के मौसम की परिस्थितियां कुछ और थी।

कुलदीप और वरुण का चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती दोनों ही चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का हिस्सा थे। कुलदीप और वरुण ने मिलकर चैंपियंस ट्रॉफी में 16 विकेट चटकाए थे। ऐसे में इस बार भी दोनों खिलाड़ियों से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मगर टीम इंडिया के इन अरमानों पर और योजनाओं पर पानी फिर सकता है और उसकी वजह UAE की मौजूदा परिस्थितियां हैं। असल में इस वक्त UAE में मौसम वैसा नहीं है, जैसा फरवरी-मार्च में था, जिसका असर स्पिनर्स पर पड़ेगा।

Asia Cup 2025: Varun Chakravarthy and Kuldeep Yadav
Asia Cup 2025: Varun Chakravarthy and Kuldeep Yadav

Asia Cup 2025 के दौरान कैसा रहेगी UAE का मौसम

UAE क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अलीशान शरफू ने इसका खुलासा करते हुए बताया, “गर्मी और उमस के कारण स्पिनर्स के लिए ये वक्त थोड़ा मुश्किल होगा। हमने प्रैक्टिस मैच में भी देखा कि स्पिनर्स को गेंद को ग्रिप करने में परेशानी हो रही थी क्योंकि उमस वाला मौसम है, हवा में नमी है।”

 Image 4234176

इसका मतलब ये है कि आउटफील्ड भले ही सूखा हो लेकिन गर्मी और उमस के कारण खिलाड़ियों को पसीना आना स्वाभाविक है। ऐसे में बार-बार हाथ में नमी बनी रहेगी और ये गेंद को सही से पकड़ने में मुश्किलें पैदा कर सकता है। कुलदीप और वरुण जैसे रिस्ट स्पिनर्स के लिए ये और भी मुश्किल होगा।

टीम इंडिया को प्लेइंग इलेवन के लिए लगाना होगा दिमाग

ये खबर सिर्फ टीम इंडिया को ही नहीं, बल्कि बाकी टीम को भी परेशान करेगी। भारत की बात करें तो इस कंडीशन को देखते हुए टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरे स्पिनर की भूमिका में अक्षर पटेल तो होंगे ही, साथ ही भारतीय टीम 4 ऐसे गेंदबाजों को शामिल नहीं कर सकती, जो बिल्कुल बल्लेबाजी न कर सकें। प्लेइंग-11 में पहले ही जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के रूप में 2 तेज गेंदबाज रहेंगे, जो बैटिंग नहीं कर सकते। ऐसे में दोनों स्पिनर्स में से किसी एक को बैठना पड़ सकता है, जिससे टीम इंडिया को दो-तरफा मदद मिलेगी।

Read More: एशिया कप स्क्वाड में संजू सैमसन को मिली जगह, मगर नहीं होंगे Playing XI का हिस्सा! फिर कौन करेगा ओपन?

Asia Cup 2025 से पहले टीम इंडिया को झटका! ये 5 खिलाड़ी भारतीय स्क्वॉड के साथ नहीं जाएंगे दुबई, क्या है वजह?

Asia Cup 2025 में ये पांच खिलाड़ी नहीं जाएंगे दुबई