पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ हासिल की बड़ी उपलब्धि

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ 30 रन की पारी खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

iconPublished: 02 Feb 2026, 11:15 AM

Vaibhav Suryavanshi scripted history: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए महामुकाबले में भले ही स्कोरकार्ड पर एक बड़ी पारी नजर न आए, लेकिन जूनियर टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास जरूर रच दिया। दबाव भरे इस मुकाबले में वैभव ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों की कतार में और ऊपर पहुंचा दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 30 रनों की पारी खेलने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने मौजूदा भारतीय कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में चौथा स्थान हासिल कर लिया।

Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास

बुलावायो के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने 22 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। यह पारी भले ही बड़ी नहीं दिखती, लेकिन इसके साथ ही उनके यूथ वनडे करियर के कुल रन 1169 हो गए। इसी के साथ उन्होंने शुभमन गिल (1149 रन) को पीछे छोड़ दिया और इतिहास रच दिया।

Vaibhav Suryavanshi sends the ball high, India vs Pakistan, Under-19 Asia Cup, Dubai, December 14, 2025

यूथ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

भारतीय यूथ वनडे क्रिकेट में रन मशीन बनने की इस सूची में वैभव अब चौथे पायदान पर पहुंच चुके हैं।

  • विजय जोल – 1404 रन
  • Vaibhav Suryavanshi – 1386 रन
  • तन्मय श्रीवास्तव – 1316 रन
  • वैभव सूर्यवंशी – 1169 रन
  • शुभमन गिल – 1149 रन
  • उन्मुक्त चंद – 1149 रन

Vaibhav Sooryavanshi's leg stump was uprooted by Ritvik Appidi, India vs USA, ICC Men's Under-19 World Cup, Bulawayo, January 15, 2026

भारत ने पाकिस्तान को दिया 253 रनों का लक्ष्य

मैच की बात करें तो भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और कप्तान आयुष म्हात्रे खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद वेदांत त्रिवेदी ने पारी को संभालते हुए 98 गेंदों में 68 रन बनाए। अंत में कनिष्क चौहान ने 29 गेंदों में 35 रनों की तेज पारी खेलकर स्कोर को मजबूती दी।

Read More: IND vs NZ: सीरीज जीतने के बाद रिंकू सिंह मांगते रह गए ट्रॉफी, कैप्टन सूर्या ने कर दिया इग्नोर; किस खिलाड़ी को थमाया खिताब?

T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर ने लिया ब्रेक! न्यूजीलैंड सीरीज जीतने के बाद सीधे कहां पहुंचे कोच?

22 वर्ष की उम्र में कार्लोस अल्कराज ने रचा इतिहास, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब